Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

इतिहास के साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर रही भाजपा : ए.के. एंटनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 31 Oct 2017

Last updated on: Oct 31, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने मंगलवार को केंद्र और कई राज्यों में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों पर अपनी जरूरत के हिसाब से इतिहास के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एंटनी ने कहा, "भाजपा इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है। भाजपा भारतीय जनसंघ के सुप्रीमो दीनदयाल उपाध्याय को राष्ट्रपिता और कुछ आरएसएस नेताओं को स्वतंत्रता सेनानी स्थापित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा शासित राज्यों में इतिहास को दोबारा से लिखने का कार्य शुरू किया जा चुका है, जो स्कूल की कुछ किताबों में दिखाई देने लगा है।"एंटनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय पर बोल रहे थे। 

एंटनी ने कहा, "कांग्रेस को उन लोगों से हाथ मिलाने में कोई गुरेज नहीं है, जिनके पास धर्मनिरपेक्ष ²ष्टिकोण हैं। इंदिरा गांधी एक ऐसी नेता थीं, जिन्होंने हमेशा से धर्मनिरपेक्ष ²ष्टिकोण को कायम रखा था, जबकि पटेल ने महसूस किया था कि आरएसएस गलत रास्ते पर चल रहा है। पटेल इसे प्रतिबंधित करने की सीमा तक चले गए थे।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नोटबंदी पर निशाना साधते हुए एंटनी ने कहा कि मोदी नोटबंदी के नाम पर किन फायदों की बात कर रहे हैं। एंटनी ने कहा, "मोदी को इस बारे में जनता की अदालत में जवाब देना होगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस मोदी को जवाब देने के लिए राजी करेगी।"

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD