Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

राफेल सौदा मामले में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री ने लोकसभा को गुमराह किया : कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2018

Last updated on: Jul 23, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने फ्रांस से खरीदे गए राफेल लड़ाकू विमान की कीमत का खुलासा नहीं करने पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर लोकसभा को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ विशेषाधिकार का हनन प्रस्ताव लाने का संकेत दिया। पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी और पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में कहा, भारत के लोगों को गुमराह और भ्रम में डालकर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने संसद में झूठ बोला है। राफले विमान की वाणिज्यिक लागत का खुलासा करने से फ्रांसीसी सरकार के साथ किसी भी गुप्त समझौते का न तो उल्लंघन होगा और न ही इससे कोई भी गुप्त जानकारी प्रकट होगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि कानून विशेषज्ञों के साथ इस बारे में बातचीत की गई है और लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़े एक-दो दिन में मोदी और सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने पर फैसला करेंगे। एंटनी और शर्मा ने लोकसभा में 20 जुलाई को राजग सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री राफेल सौदे में छद्म-राष्ट्रीयता की आड़ के पीछे छुप रहे हैं और सच यह है कि मोदी सरकार राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने की दोषी है। दोनों नेताओं ने कहा कि गलत तरीके से गुप्त रखने की कोशिश, खुद को पराजित करने वाले दावे और जानबूझकर झूठ, लोगों का ध्यान हटाने, उन्हें धोखा व झांसा देने के लिए बोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, सार्वजनिक खजाने को भारी हानि की गंभीर शंका और दावों का खुलासा हुआ है क्योंकि सरकार सच कहने से भाग रही है। राफेल सौदे में गोपनीयता के प्रावधान का हवाला देने वाले सरकार के दावे को खारिज करते हुए एंटनी ने कहा कि भारत-फ्रांस सरकारों के बीच 2008 में हुए करार में यह कहीं नहीं है कि रक्षा सौदे से जुड़ी व्यावसायिक खरीदारी की कीमत का खुलासा नहीं किया जा सकता। एंटनी ने कहा, समझौते का दायरा केवल प्लेटफार्म की क्षमता व युद्ध में इसके प्रदर्शन और रणनीति से संबंधित हथियारों के सामरिक व तकनीकी विवरण तक फैला हुआ है और इसमें वाणिज्यिक विवरण व लागत शामिल नहीं है। यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने देश को गुमराह किया है। उन्होंने दावा किया कि संप्रग सरकार के दौरान 2012 में 36 राफेल विमानों के लिए 18,940 करोड़ रुपये की अंतर्राष्ट्रीय बोली लगाई गई थी जबकि मोदी सरकार ने इतने ही विमानों को 60,145 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने भाजपा से अतिरिक्त 41 हजार करोड़ रुपये के भुगतान के बारे में बताने को कहा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि कानून के तहत सरकार संसद की लोक लेखा समिति, रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति और नियंत्रक व महालेखापरीक्षक (सीएजी) को पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सौदा की वाणिज्यिक लागत का खुलासा क्यों नहीं कर रही है।

 

Tags: Anand Sharma , A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD