Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

सोनिया, राहुल ने कभी नहीं किया रक्षा सौदे में हस्तक्षेप : ए. के. एंटनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2018

Last updated on: Dec 31, 2018, 00:00 IST

पूर्व रक्षामंत्री ए. के. एंटनी ने सोमवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कभी रक्षा सौदों में हस्तक्षेप नहीं किया।एंटनी का यह बयान अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल द्वारा कथित तौर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिए जाने के बाद आया है।पूर्व रक्षामंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘झूठ गढ़ने’ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।एंटनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “झूठ पर झूठ, वे (भाजपा) कुछ नहीं से कुछ गढ़ना चाहते हैं। वे झूठ गढ़ने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।”उन्होंने कहा, “मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कभी रक्षा सौदों में हस्तक्षेप नहीं किया। रक्षामंत्री के रूप में मेरे पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी रक्षा सौदों में हस्तक्षेप नहीं किया।”उधर, करोड़ों रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड सौदा मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत को बताया कि मिशेल ने मामले में मिसेज गांधी और एक बड़ा आदमी ‘आर’ का नाम लिया है, जोकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में मालूम होता है।ईडी के इस खुलासे के बाद भाजपा गांधी परिवार पर निशाना साध रही है।मिशेल का संयुक्त अरब अमीरात से इस महीने प्रत्यर्पण होने के बाद भाजपा गांधी परिवार पर हमले बोल रही है। भाजपा का दावा है कि ब्रिटिश कारोबारी मिशेल रिश्वत के इस मामले में सोनिया और राहुल के शामिल होने की पोल खोलेंगे।वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार गांधी परिवार को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है।

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD