Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

नरेंद्र मोदी के मुकाबले राजीव गांधी बहुत बड़े नेता : ए.के. एंटनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 21 May 2018

Last updated on: May 21, 2018, 00:00 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपरीत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी बहुत बड़े नेता थे और कांग्रेस का एजेंडा यह है कि मोदी को सत्ता से बाहर किया जाए, क्योंकि उन्होंने लोकतंत्र की पवित्रता की हत्या की है। पूर्व रक्षामंत्री ने यहां राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में कहा, “राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर संकटग्रस्त पंजाब, असम और मिजोरम में शांति स्थापित करने के लिए इन राज्यों में कांग्रेस सरकार की आहुति दी, जबकि मोदी ने राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का इस्तेमाल शांति बिगाड़ने के लिए किया।”उन्होंने कहा, “मोदी उनमें से हैं, जो मूल्यों को बहुत कम महत्व देते हैं, जबकि राजीव गांधी उन नेताओं में से थे, जो इसके लिए(मूल्यों के लिए) खड़े रहते थे। अगर पूर्व प्रधानमंत्री अभी जीवित होते तो भारत अभी विश्व के शीर्ष देशों में अपना स्थान बना चुका होता। उनके समय में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में भारत ने अपना कदम बढ़ाया था।”एंटनी ने कहा, “मोदी को सत्ता से बाहर करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। हम धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ हाथ मिलाकर अपने कार्य को पूरा करेंगे। इसलिए हमने कर्नाटक में देखा कि कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एक साथ आए।”एंटनी ने मोदी पर कर्नाटक के राज्यपाल कार्यालय का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नई विधानसभा में कांग्रेस-जेडी (एस) के पास भाजपा से अधिक सीटें थीं, इसके बावजूद हमें सरकार गठन के लिए नहीं बुलाया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “पीयूष गोयल के नेतृत्व में छह केंद्रीय मंत्री खरीद-फरोख्त कर भाजपा सरकार बनवाने के लिए बेंगलुरू में जमे हुए थे।”

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD