Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

इस लोकसभा चुनाव में वाम केवल तमाशबीन :ए.के. एंटनी

Listen to this article

5 Dariya News

कोल्लम (केरल) , 18 Apr 2019

Last updated on: Apr 18, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस कार्य समित के सदस्य और राज्यसभा सांसद ए.के. एंटनी ने गुरुवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चा केवल एक तमाशबीन है।एंटनी ने कहा, "मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है, वाम कहीं भी तस्वीर में नहीं है और केवल एक तमाशबीन है। लेकिन, अगर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और अन्य दल मोदी सरकार को दूसरे कार्यकाल से रोकने के लिए बहुमत से दूर रहते हैं तो हमें उनके (वाम मोर्चे के) समर्थन की जरूरत पड़ेगी।"एंटनी ने अपनी राज्यव्यापी यात्रा के दौरान राज्य के 14 जिलों की सभी 20 लोकसभा सीटों की यात्रा की और इसके अंतिम चरण के तहत वह कोल्लम पहुंचे।उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेसनीत युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सभी लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाने वाला है।एंटनी ने कहा, "वाम सरकार चाहे तो चुनावों के बाद मिलने वाली अपनी असफलता से सीख लेकर शासन में सुधार कर सकती है। वे अपने घमंड और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कार्य करने के तानाशाही रवैये की वजह से असफल होने वाले हैं। इसी तरह की कार्यशैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।"एंटनी ने सबरीमाला मामले को सही ढंग से नहीं संभाल पाने के लिए विजयन और मोदी दोनों की आलोचना की।एंटनी ने कहा, "यह मोदी से सुनना हैरान कर देने वाला है कि अगर उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलेगा तो वह सबरीमाला के संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए उचित कानून लाएंगे। इतने दिनों तक वो कहां थे। विजयन और मोदी, दोनों ने सबरीमाला को संवेदनशनील और अस्थिर मुद्दा बना दिया। दोनों इसके लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।"



 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD