Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

किसानों और नौजवानों को रिझाएगा संघ

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 14 Oct 2017

Last updated on: Oct 14, 2017, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिन चली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में देश के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई जिसमें सारा जोर गांव में किसानों और नौजवानों को अपने से जोड़ने पर बल दिया गया। शारदा विहार आवासीय विद्यालय परिसर में संघ की बैठक में तय किया गया कि संघ की ज्यादा से ज्यादा शाखाओं में इजाफा ग्रामीण इलाकों में किया जाए। किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के निदान के प्रयास हों, साथ ही उन्हें फसल का लाभकारी मूल्य मिले, इस दिशा में भी प्रयास हों। इसके अलावा किसानों को जैविक खेती की ओर मोड़ा जाए। इसके फायदे बताए जाएं।सूात्रों का कहना है कि तीन दिन की बैठक में किसान के बाद सबसे ज्यादा जोर गांव के नौजवानों को संघ से जोड़ने पर दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में 30-35 वर्ष के युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है।बैठक के समापन पर शनिवार को संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा, "संघ अब ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान देगा, क्योंकि वहां सामाजिक बदलाव बड़ी चुनौती है। फिर चाहे वह हिंदुत्व को लेकर हो या फिर सामाजिक संदर्भ के लिए, वहां के युवाओं को साथ लिया जाएगा।"उन्होंने कहा, "देश की 60 फीसदी आबादी गांवों में बसती है और संघ की शाखाओं का प्रभाव भी गांवों में ज्यादा है। दो-तिहाई शाखाएं गांवों में लगती हैं, वहीं एक-तिहाई शहरों में लगती हैं।"उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किए जा रहे कार्यो का ब्योरा देते हुए बताया, "जैविक खेती को अपनाया जा रहा है। वह सही है या गलत उसकी समीक्षा का समय नहीं है। लेकिन किसान स्वावलंबी बनें, यह प्रयास करने चाहिए। किसानों की समस्याओं को देखकर उनसे बात करके ही सरकार नीतियां बनाए, ऐसा संघ का अभिमत है।"एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "संघ अपने तीन मुद्दों राममंदिर, धारा 370 और समान नागरिक संहिता से पीछे नहीं हटा है। 

जहां तक भाजपा की बात है, वह हमारे कहने से नहीं चलती बल्कि विचारधारा एक है। इतना ही नहीं सरकार में संघ का कोई दखल नहीं है।"उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर पूछे गए सवाल पर जोशी ने कहा, "योगी हिंदुत्व का नहीं राष्ट्रीयता का चेहरा हैं, उन्हें इसी रूप में देखा जाना चाहिए।"जोशी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पटाखा बिक्री पर लगाई गई रोक पर कहा, "संघ की राय है कि पटाखों के दुष्परिणामों की ओर संकेत किया जाए, सभी पटाखे प्रदूषण फैलाने वाले होते हैं ऐसा नहीं है। यह आनंद का उत्सव है, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे हों तो उन पर रोक लगाई जाए।"उन्होंने आगे कहा, "संघ हमेशा से पर्यावरण के हित के साथ प्रदूषण को रोकने की बात करता रहा है, मगर ऐसा नहीं है कि सभी तरह के पटाखे प्रदूषण फैलाने वाले होते हैं, लिहाजा इस पर संतुलित विचार किया जाना चाहिए। समाज में इतने वर्षो से यह आनंद का पर्व मनाते आए हैं। दीप जलेंगे, कल कोई कहेगा कि दीप जलाने में भी कोई समस्या है, इस पर विचार की जरूरत है।" म्यांमार से भगाए गए रोहिंग्या मुसलमानों के भारत की सीमा पर जमे होने पर जोशी ने कहा, "रोहिंग्या मुसलमान एक गंभीर चिंता का विषय हैं, यह सोचा जाना चाहिए कि उन्हें म्यांमार से बाहर क्यों किया जा रहा है, क्योंकि दुनिया के किसी भी देश की सरकार द्वेषमूलक कदम नहीं उठाती, जब म्यांमार की सरकार को लगा कि इनके कारण समस्या खड़ी हो रही है, तब उन्हें निष्कासित किया गया।

पूर्व में आए शरणार्थियों का जिक्र करते हुए जोशी ने बताया, "भारत की परंपरा है कि हमने ऐसे निर्वासित लोगों को कभी ठुकराया नहीं है, पारसी लोगों का इतिहास है। भारत ने कभी द्वेषमूलक व्यवहार नहीं किया है। ऐसे लोग आते हैं तो कश्मीर और हैदराबाद में बसते हैं। आने वाले लोगों की पृष्ठभूमि समझे बिना प्रवेश दिया गया तो वह देश के लिए खतरा हो सकता है।"जोशी ने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग आए, उनके परिचयपत्र बन गए, पैनकार्ड बन गए, मतदाता सूची में नाम जुड़ गए, इससे लगता है कि वे आश्रय के लिए नहीं आए, बल्कि किसी योजना या यूं कहें कि षड्यंत्र के तहत यहां आए हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के कारोबार में कथित तौर पर हुए भारी इजाफे को लेकर गरमाई राजनीति के बीच संघ उनके बचाव में आया। जोशी ने कहा है, "आरोप लगाने वाले न्यायालय जाएं।" उन्होंने कहा, "किसी पर आरोप लगे, वह सही है, ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है। आजकल आरोप कैसे लगते हैं, यह आप लोग भी जानते हैं, आरोप लगाए जाते हैं। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे न्यायालय जा सकते हैं, यहां न्यायालयी प्रक्रिया है।"इससे पहले भोपाल में ही संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने भी शाह के बेटे का बचाव किया था। 

 

Tags: RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD