Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शरद यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ दूसरे चरण का अभियान शुरू किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Sep 2017

Last updated on: Sep 25, 2017, 00:00 IST

जनता दल(युनाइटेड) के बागी नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में "अंधेर नगरी चौपट राजा" जैसे हालात हैं। शरद ने पटना हवाईअड्डे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "बिहार में 'अंधेर नगरी चौपट राजा' जैसे हालात हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पिछले सप्ताह नीतीश कुमार द्वारा एक बांध का उद्घाटन करने से पहले उसका ढह जाना है। हर जगह अनियंत्रित लूट और भ्रष्टाचार है।"उन्होंने कहा, "कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह समाप्ह होने से हत्या, दुष्कर्म और बैंक लूटने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है।"जद(यू) के नेता समेत हवाईअड्डे पर सैकड़ों समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने लोगों से मिलने और संवाद के लिए अपने दूसरे चरण के अभियान की शुरुआत की।पिछले महीने अभियान के पहले चरण में, उन्होंने मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल और मधेपुरा समेत आठ जिलों का दौरा किया था। 

शरद यादव इस बार अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान पटना, भोजपुर, गया, औरंगाबाद और जहानाबाद का दौरा करेंगे।इस दौरे के दौरान वह 29 जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।उन्होंने नीतीश कुमार पर महागठबंधन तोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने का आरोप लगाया।यादव ने कहा, "नीतीश ने भाजपा से हाथ मिलाकर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ मिले मतों का अपमान किया है। भाजपा ने बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान लोगों को धोखा दिया है। राजग सरकार कुछ भी करने में पूरी तरह विफल रही है। गरीब लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि नौजवान खासकर छात्र गुस्से में हैं। व्यापारी वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) से दुखी हैं। उन्होंने बीएचयू में विरोध कर रही छात्राओं पर कार्रवाई और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी की आलोचना की।

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD