Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए : चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Oct 2018

Last updated on: Oct 27, 2018, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों की राजनीतिक और वैचारिक मजबूरियां हो सकती हैं लेकिन उन्हें लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए 'क्या सही है' इस आधार पर आगे बढ़ना होगा। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग धोखा महसूस कर रहे हैं और विपक्षी दलों को देश के समग्र हित में साथ आने के रास्ते तलाशने चाहिए।इससे पहले नायडू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव से मुलाकात की। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल मोर्चा गठित करने के अपने प्रयास में यह मुलाकात की।यह पूछने पर कि क्या वह तीसरे मोर्चे के संयोजक हो सकते हैं, जिसपर नायडू ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि गठबंधन सरकारों ने अच्छा काम किया है और उनकी नीतियां बहुत स्पष्ट थी।

राष्ट्रीय मोर्चा और संयुक्त मोर्चे की सरकारों समेत केंद्र में गठबंधन की सरकारों के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार चला रहे हैं लेकिन यह राष्ट्र के लिए बहुत खराब है।बसपा प्रमुख मायावती के साथ उनकी बैठक के बारे में पूछने पर नायडू ने कहा कि वह विवरण का खुलासा नहीं कर सकते।उन्होंने कहा, "क्या सही है, (इस आधार पर) हमें आगे बढ़ना होगा। यहां राजनीतिक मजबूरियां हैं, वैचारिक मजबूरियां हैं..और कुल मिलाकर राष्ट्र हित के लिए हमें साथ आना होगा।"नायडू ने चुनाव के बाद संभावित गठबंधन के बारे में बात की।उन्होंने कहा, "चुनाव के बाद कुछ बड़े लोग आ सकते हैं। इस वक्त केंद्र सरकार पर दबाव है। यह आगे भी जारी रहेगा।"कांग्रेस पर उनके रुख के बारे में पूछने पर नायडू ने कहा कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के खिलाफ दोनों पार्टियां गठबंधन का हिस्सा हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को विभाजित किया लेकिन उसने विशेष दर्जे का वादा किया था, जिसे भाजपा नीत सरकार ने लागू नहीं किया।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Sharad Yadav , Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD