Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया

 

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मिले शरद यादव से, अटकलें तेज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2018

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों की साझेदारी में उपेक्षा से नाराज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात कर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग होने के संकेत दिए। कुशवाहा की पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंेने मिलने का समय नहीं दिया। शरद यादव-कुशवाहा मिलन से एक दिन पहले, रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री व जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार और रालोसपा प्रमुख के बीच जुबानी जंग इस स्तर तक बढ़ गई कि उन्होंने नीतीश पर रालोसपा विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा दिया। बिहार में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से एक पखवाड़ा पहले भाजपा और जद (यू) ने घोषणा की थी कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच बराबर की सीट साझेदारी रहेगी। उसी समय से अटकलें तेज हो गई थीं कि रालोसपा राजग से अलग हो सकती है। कुशवाहा ने ट्वीट के जरिए कहा कि शरद यादव से उनकी मुलाकात एक 'शिष्टाचारिक भेंट' थी। लेकिन इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों नेताओं के बीच बिहार के ताजा राजनीतिक हालात पर बातचीत हुई होगी। 

कुशवाहा इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। रालोसपा के दो विधायकों के जद (यू) में शामिल कराए जाने की तैयारी की खबरों के बीच कुशवाहा ने रविवार को कहा था, "नीतीश कुमार को दूसरी पार्टी के विधायकों को तोड़ने में महारत हासिल है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर (मधुबनी जिला स्थित हरलाखी से विधायक) और ललन पासवान (रोहतास जिला स्थित चेनारी से विधायक) को प्रदेश सरकार में मंत्री पद की पेशकश की गई है। रालोसपा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कुशवाहा के साथ भाजपा जिस तरह का व्यवहार कर रही है उससे वह खुश नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले ही उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को ज्यादा अहमियत दे रही है, जबकि उन्होंने मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर राजग से पल्ला झाड़ लिया था। 

 

Tags: Sharad Yadav , Upendra Kushwaha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD