Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नीतीश कुमार के 13 साल में 1 कारखाना नहीं लगा, अब जापान यात्रा कर रहे : शरद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 21 Feb 2018

Last updated on: Feb 21, 2018, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जापान दौरे पर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच जनता दल (युनाइटेड) के बागी नेता और पूर्व सांसद शरद यादव ने यहां बुधवार को कहा कि राज करते 13 वर्ष हो गए, परंतु राज्य में एक कारखाना नहीं लगा और अब वह जापान जा रहे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शरद ने केंद्र और राज्य सरकार को विभिन्न मामलों पर जमकर घेरा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार घोटाला करने वाले एक भी शख्स को नहीं पकड़ पाई है और लोग बैंक से पैसा लेकर विदेश जा रहे हैं।बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए शरद ने कहा कि बिहार के 11 करोड़ लोगों के विश्वास को नीतीश कुमार ने ठेस पहुंचाया है। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, "कई लोग मुझे राज्यसभा जाने को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, परंतु मैंने कई बार राज्यसभा के ऑफर ठुकराया है।"उल्लेखनीय है कि नीतीश इन दिनों जापान यात्रा पर हैं। मंगलवार को नीतीश ने 'निवेश प्रोत्साहन संगोष्ठी' को संबोधित करते हुए लोगों से बिहार में निवेश करने का अनुरोध किया है। 

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD