Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हिंसा और अलगाव पर टिके राष्ट्रवाद का घेरा सीमित : प्रो. अपूर्वानंद

तर्कशील सोसाइटी की तर्फ से 'राष्ट्रवाद के राह और कुराह' विषय पर सेमीनार, 200 के करीब समाजिक, सियासी, विधार्थी, साहित्यक और चिंतकों ने की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 31 Jul 2017

Last updated on: Jul 31, 2017, 00:00 IST

तर्कशील सोसाइटी पंजाब की इकाई मोहाली की तरफ़ से यहाँ 'राष्ट्रवाद के राह और कुराह' विषय पर सेमीनार मोहाली इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के हाल में करवाया गया, जिस में दिल्ही यूनिवर्सिटी के प्रो. अपूर्वानंद मुख्य बुलारे हाजर हुए। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा के देश के आज़ादी के आंदोलन ने अपने आप को राष्ट्रवाद से मुक्त रखा था। उन्होंने कहा के महात्मा गांधी, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू देश की आज़ादी के लिए लडते हुए भी राष्ट्रवाद के जनून के खिलाफ थे और रविंद्र नाथ टैगोर राष्ट्रवाद के सब से बड़े आलोचक थे। उन्होंने विषय की तह तक जाते हुए कहा कि राष्ट्रवाद हिंसा और अलगाव पर टिका होता है और इस का घेरा बहुत सीमित होता है। बोलन की विशेष शैली लिए प्रसिद्ध प्रोफेसर अप्परवानंद ने कहा के राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने वाले बाहर की सभ्यता को शक्क की नजरों से देखते है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का हिंदुओं के साथ रहना, मुसलमानों का मुसलमानों के साथ रहना सोचने के लिए 'अच्छा' लगता है पर इंसानियत के पक्ष में नहीं। उन्होंने भूतकाल में घटित घटनाओं का ज़िक्र करते कहा कि देश के भीतर ऐसा पर्यावरण बना दिया गया है कि यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों को शक्क की नजर से देखा जा रहा है। आम जनता में यह प्रभाव बना दिया गया है कि देश के बड़े बड़े संस्थान राष्ट्र विरोधी है। उन्हों ने गऊ राक्षसों की तरफ से एक खास धर्म के लोगों पर किये जा रहे हमलों की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए देश में खतरनाक माहौल सिरजा जा रहा है। उन्होंने केंद्र की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र में एक ऐसी ताकत काबिज़ हो गई है जो संविधान और सामान्यता पर यकीन नहीं करती। उन्होंने कहा कि जनसंख्या कम करना, सौचालय बनाना और स्वच्छ भारत धर्म निरपेक्ष तर्क नहीं है। इन शब्दों से जिन लोगों को शर्मिन्दगी सहनी पड़ रही है वह लोग दलित और अल्पसंख्यकों से संबंधित है। उन्होंने ने दावा किया कि आर. एस. एस., सिखों, बोधियो और जैनियो को हिंदू धर्म का अंग नहीं मानती और इसकी तरफ से एक वियापक मंच तैयार किया जा रहा  है जिस में मुसलमान और ईसाई शामिल नहीं। सेमीनार दौरान 200 के करीब समाजिक, सियासी, विधार्थी, सहितक और चिंक हाजर थे।

 

Tags: TARAKSHEEL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD