Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

शर्तिया इलाज के नाम पर ठगे 25000 रूपये तीन साल बाद तर्कशीलों ने करवाए वापिस

रुकी टाँगें ठीक करने का शर्तिया इलाज कर रहा था ढोंगी बाबा, 45000 में तय हुआ था सौदा, 25000 लिए थे एडवांस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 10 Feb 2018

Last updated on: Feb 10, 2018, 00:00 IST

तर्कशील सोसाइटी ने एक ढोंगी बाबे से तीन साल बाद 25000 रूपये वापिस करवाए हैं जो उसने एक व्यक्ति से उसके बेटे का शर्तिया इलाज करने के नाम पर ठगे थे। वैसे यह सौदा 45000 में तय हुआ था मगर लड़के के बाप ने पहले सिर्फ 25000 ही दिए थे और बाकी के पैसे काम होने के बाद देने थे। ढोंगी बाबा ने काम ना होने पर दुगनी रकम वापिस करने का भी वादा किया था। कहानी यह है कि बलवंत सिंह (बदला हुआ नाम) गांव मुल्लांपुर गरीबदास में साईकलों की दूकान चलाता है। कुछ साल पहले उसके बेटे की दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया। पी.जी.आई. से इलाज चल रहा था तो किसी ने जिला होशियारपुर के माहिलपुर के एक बाबे के बारे में बताया। तीन साल पहले रणधीर सिंह के संपर्क करने के बाद बाबा उनके घर आया और घर पर किसी दुयारा कुछ किया कराया होने की बात कही। उसने लड़के की टंगे ठीक करने का शर्तिया इलाज करने का दावा किया और ठीक न होने पर पैसे डबल देने का वादा किया। बलवंत सिंह ढोंगी बाबे के झांसे में आ गया। सौदा 45000 में तय हुआ और 25000 पहले देने की सहमति भी हुयी। इसके बाद जब बलवंत सिंह के बेटे को कोई फर्क नहीं पड़ा तो उसने बाबे से बात की। बाबे ने भी टालमटोल करनी शुरू कर दी। इसके बाद बलवंत सिंह का संपर्क तर्कशील सोसाइटी पंजाब की यूनिट मोहाली के मेंबर गोरा होशियारपुरी से हुआ। गोरा होशियारपुरी ने ढोंगी बाबे से फ़ोन पर बात की और पैसे वापिस करने या फिर कानूनी करवाई के लिए त्यार रहने को कहा। इसके बाद ढोंगी बाबे ने रणधीर सिंह के खाते में 25000 रूपये डाल दिए। बलवंत सिंह ने आज तर्कशील सोसाइटी की यूनिट मोहाली की मीटिंग में सोसाइटी का धन्यवाद किया।

किसी के पास नहीं है कोई शक्ति- तर्कशील 

तर्कशील सोसाइटी के नेताओं जरनैल क्रांति, लेक्चरर सुरजीत सिंह, जसवंत ने कहा के किसी बाबा के पास कोई शक्ति नहीं है जो लोगों के बिगड़े काम ठीक कर सके। उन्होंने लोगों को बाबाओं, तांत्रिकों और ज्योतषियों के चुंगुल में न फसने की सलाह दी। तर्कशील यूनिट ने बलवंत सिंह को ज्ञान-विज्ञानं से सम्बंधित किताबें भी पढ़ने को दीं।

 

Tags: TARAKSHEEL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD