Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्‍वकप में शानदार प्रदर्शन युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा : विजय गोयल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2017

Last updated on: Jul 27, 2017, 00:00 IST

युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास पर शिष्‍टाचार भेंट के लिए आई भारतीय महिला क्रिकेट टीम और सहायक स्‍टाफ का अभिनंदन किया। टीम हाल ही लंदन में संपन्‍न महिला क्रिकेट विश्‍वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद स्‍वदेश लौटी है।  गोयल ने टीम का स्‍वागत करते हुए कहा कि इन लड़कियों ने विश्‍वकप में अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर के युवाओं, खासतौर पर लाखों लड़कियों को खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्‍होंने कहा कि रियो ओलम्पिक से लेकर पैरालिम्पिक्स तक और हॉकी, कुश्‍ती, बैडमिंटन और अब महिला विश्‍वकप में शानदार प्रदर्शन के बल पर भारतीय महिलाएं अंतर्राष्‍ट्रीय खेल जगत में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि संदेश एकदम स्‍पष्‍ट है –बेटी बचाओ, बेटी पढाओ और अब ‘बेटी खिलाओ’ युवाओं को खेलों से जोड़ने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन को दोहराते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत के युवाओं के व्‍यक्तित्‍व के समग्र विकास के लिए ‘खेलोगे तो खिलोगे’ का विचार है।

गोयल ने परदे के पीछे रहकर प्रयास करने वाले और भारत को महिला क्रिकेट की कामयाबी की खुशियां और उत्‍सव मनाने का अवसर देने वाले प्रशिक्षकों और सहायक स्‍टाफ का भी अभिनन्‍दन किया। उन्‍होंने कहा कि महिला टीम का यह प्रदर्शन आगामी फीफा यू-17 विश्‍व कप (अक्‍तूबर में) भारतीय फुटबाल टीम को प्रेरित करेगा। श्री गोयल ने यह भी कहा कि खिलाडि़यों के लिए मंत्रालय के दरवाजे 24x7 खुले हैं। उन्‍होंने कहा कि खिलाडि़यों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जायेंगी ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करते हुए भारत को खेलों का शक्तिशाली केन्‍द्र बनाये।विश्‍वकप का अपना अनुभव साझा करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज ने प्रतियोगिता में हर एक खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना की और निरंतर प्रोत्‍साहन देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और खेल मंत्री श्री विजय गोयल का आभार प्रकट किया। विश्‍वकप में बेमिसाल प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर और पूनम राउत ने भी इंग्‍लैंड के साथ अपने रोमांचक अंतिम मुकाबले के अनुभव साझा किए।

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD