Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सीखे तनाव से निपटने के गुर

सूजोक, स्माइल थैरेपी और फिजियोथैरेपी के विशेषज्ञों ने दिये तनावमुक्ति के मंत्र जीवन में सकारात्मकता और कार्यक्षमता बढ़ाना है उद्देश्य : विजय गोयल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2018

Last updated on: Jul 13, 2018, 00:00 IST

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिये आज तनाव से मुक्ति विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सकारात्मक रवैया बढ़ाना, बेहतर समय प्रबंधन और तनाव से निपटने की कला द्वारा उनके जीवन में परिवर्तन और काम का बेहतर माहौल बनाना है।श्री विजय गोयल की पहल पर केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय में तनाव से मुक्ति विषय पर यह पहली वर्कशाप थी। इसका आयोजन अंबेडकर इंटरनेश्नल सेंटर के ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें 550से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर तनाव के कारण, प्रभाव और बचाव के उपायों पर एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।इस अवसर गोयल ने कहा कि केंद्र के अधिकारी पहले से अधिक समय, ऊर्जा और गंभीरता के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सेमिनार मंत्रालय के अधिकारियों के जीवन में सकारात्मकता और कार्यक्षमता बढ़ाएगी।श्री गोयल ने बताया कि ऐसी ही वर्कशाप लोकसभा और राज्यसभा के सभी अधिकारियों के लिये भी की जाएगा। इस बारे में अधिकारियों से बात हो चुकी है। धीरे-धीरे बाकी मंत्रालयों में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर वर्कशाप शुरू किये जा सकते हैं।कार्यक्रम में सूजोक और स्माइल थैरेपी की विशेषज्ञ डॉ भूपिंदर कौर चड्ढा एवं फिजिओथेरेपिस्ट डॉ पंकज कुमार मलिक ने तनाव से निपटने और आफिस में बैठकर किये जा सकने वाले हल्के व्यायामों के बारे में बताया।उल्लेखनीय है कि आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में तनाव के कारण चिड़चिड़ापन, बेचैनी, घबराहट, अनिद्रा, स्मृति दोष, भ्रम, नकारात्मकता, चिंता जैसी भावनात्मक और दर्द, नजला, सीने में दर्द, दिल की धड़कन बढ़ना, कब्ज, जुकाम जैसी शारीरिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों में भी ये समस्याएं खास तौर पर अधिक समाने आने लगी हैं।योग, ध्यान एवं हल्के व्यायाम से इन समस्याओं से निपटा जा सकता है और स्वस्थ जीवन शैली में लौटना संभव है।

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD