Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विजय गोयल संसद के मानसून सत्र से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मुलाकात मिले

संसद के सार्थक कामकाज के लिए आरोप-प्रत्यारोप पीछे छोड़ने की जरूरत : विजय गोयल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2018

Last updated on: Jun 28, 2018, 00:00 IST

संसदीय कार्य, सांख्यिकी तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की। गोयल ने यह मुलाकात संसद के मानसून सत्र 2018 के दौरान सदन को सुचारू रूप से चलाने में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग पाने के सरकारी प्रयास के रूप में की। विजय गोयल ने कहा कि सरकार सदन में किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने का आग्रह किया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री आने वाले दिनों में इस प्रयास के हिस्से के रूप में अनेक विपक्षी नेताओं से मिलेंगे।  श्री गोयल ने डॉ. सिंह से बातचीत में कहा कि लोकसभा में 68 तथा राज्यसभा में 40 विधेयक लंबित हैं। इसलिए 18 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले 18 दिनों के मानसून सत्र के दौरान देशहित में इन महत्वपूर्ण बिलों को पारित करने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। डॉ. सिंह ने विभिन्न विपक्षी नेताओं से संपर्क साधने के सरकार के प्रयास का स्वागत किया और कहा कि संसद के दोनों सदनों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सत्ताधारी और विपक्षी दोनों दलों की है।

श्री गोयल ने कहा कि पिछले बजट सत्र में कोई कामकाज नहीं हुआ। राज्यसभा में केवल 8 प्रतिशत कामकाज हुआ और लोकसभा में केवल 4 प्रतिशत काम हुआ। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए आरोपों-प्रत्यारोपों को पीछे छोड़ते हुए सहयोग की आवश्यकता है। श्री गोयल ने कहा कि देश हित में मुस्लिम विवाह (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2017, मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2017, संविधान (123 वां संशोधन) विधेयक 2017 और भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) विधेयक 2013 को पारित करना आवश्यक है। श्री विजय गोयल ने आशा व्यक्त की कि राज्यसभा के उप सभापति का चुनाव सहमति से हो जाएगा। श्री गोयल ने बताया कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले वह विपक्षी नेताओं से मिलेंगे और छह महत्वपूर्ण अध्यादेशों पर देश हित में विधेयक पारित करने के लिए सहयोग मांगेंगे। इन छह विधेयकों में - भगोड़ा आपराधिक अध्यादेश 2018, आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश 2018, वाणिज्यिक अदालत, वाणिज्यिक प्रभाग तथा उच्च न्यायालयों का वाणिज्यिक अपीली प्रभाग (संशोधन) अधिनियम 2018, होम्योपैथिक केन्द्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश 2018, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश 2018 तथा दिवालियापन और दिवाला संहिता (संशोधन) अध्यादेश 2018  शामिल हैं।

 

Tags: Vijay Goel , Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD