Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का सरकारी आंकड़ों की सटीकता एवं गुणवत्ता तय करने पर बल

केन्द्रीय सांख्यिकी मंत्रालय स्थापित करेगा राष्ट्रीय डाटा वेयरहाउस

Listen to this article

5 Dariya News (मनोज रतन)

धर्मशाला , 15 Nov 2018

Last updated on: Nov 15, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल ने वीरवार को धर्मशाला में भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आयोजित केन्द्रीय और राज्यों के सांख्यिकीय संगठनों (सीओसीएसएसओ) के 26वें दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान हिमाचल सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने हिमाचल सरकार के अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के सहयोग से इस सम्मलेन का आयोजन किया है। सम्मेलन का इस बार का मुख्य विषय ‘सरकारी आंकड़ों में गुणवत्ता आश्वासन’ है। इसमें देशभर के सांख्यिकीविद और अर्थशास्त्री भाग ले रहे हैं।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने अपने संबोधन में देश में सांख्यिकीय प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए केद्र और राज्य सरकारों के मध्य बेहतर तालमेल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सांख्यिकीय एंजेंसियों द्वारा प्रकाशित विभिन्न सरकारी आंकड़ों की सटीकता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने पर भी बल दिया।उन्होंने मौजूदा डाटा संकलन प्रणाली में कमियों को दूर करने के लिए मंत्रालय द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख करते हुये कहा कि मंत्रालय एक राष्ट्रीय डाटा वेयरहाउस स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहा है जो देश में सरकारी आंकड़ों के कोष की तरह होगा। इसके लिए देशभर में तीन अलग-अलग प्रकार के सर्वे किए जांएगे, तथ इसे 2019 में पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके लिए उच्चस्तरीय स्टैंडिग कमेटी के गठन को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को दुरूस्त करना सुशासन का ही एक प्रकार है। राष्ट्रीय डाटा वेयरहाउस से देश के योजनाकारों को हर वर्ग के लोगों के लिए सही योजनाएं बनाने में सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि सरकारी आंकड़े सही होने चाहिए तथा उनमें गुणवत्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर आज यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें इन विषयों को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े ऐसे मापदंड हैं जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किस प्रकार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि जिन राज्य सरकारों ने सांख्यिकी प्रणाली को मजबूत किया है आज वही सरकारें सुशासन प्रदान करने में अग्रणी हैं।उन्होंने कहा यह सम्मेलन केन्द्रीय व राज्य सरकारों के सांख्यिविदों को एक दूसरे के विचार सांझा करने समान सांख्यिकी गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श करने व केन्द्रीय व राज्यों के सांख्यिकी संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने हेतू महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करवाता है।  इसके अतिरिक्त इस सम्मेलन में सरकारी व निजी संस्थाओं के योजनाकारों को समय पर विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध करवाने हेतू भी चर्चा की जाती है।

हिमाचल सरकार लाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन : किशन कपूर 

इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि पिछले दस महीनों में हिमाचल सरकार ने व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किये हैं। केन्द्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ साथ प्रदेश सरकार ने अनेक नई योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना लागू कर हर परिवार को गैस कनेक्शन की व्यवस्था की है।इसके अलावा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार के लिए गरीबोंके हित की योजनाएं लागू की गई हैं। बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए युवाओं को स्वरोजगार लगाने में मदद की जा रही है। इसके लिए उन्हें सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समय-समय पर विभिन्न विभागों की समीक्षा कर सरकारी आंकड़ों की गुणवत्ता पर जोर दे रही है ताकि अपनी सार्थक नीति और योजनाएं बनाने में इनका प्रयोग किया जा सके।  उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की योजनाओं के लिए डाटा की बहुत मांग बढ़ गई है तथा योजना निर्माण की प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए आंकड़ों के संकलन एवं प्रकाशन में गुणवत्ता तय की गई है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष पीसी मोहनन, महानिदेशक(आर्थिक सांख्यिकी)केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ज्योतिर्मय पोदार, हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव(वित्त, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी) अनिल कुमार खाची और अतिरिक्त महानिदेशक (आर्थिक सांख्यिकी) टी.के बासु ने सांख्यिकी प्रणाली की मजबूती को लेकर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। 

                 

 

Tags: Vijay Goel , Kishan Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD