Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संसदीय मामलों के मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2018

Last updated on: Oct 31, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय संसदीय मामले और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल और संसदीय मामले एवं जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाये जाने के अवसर पर आज नई दिल्ली में संसदीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए इस आयोजन की शुरुआत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में की गई थी। इस अवसर पर गोयल ने मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘एकता की शपथ’ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन से जुड़े दृष्टांतों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ उन्होंने देश की आजादी के बाद अखंड भारत से जुड़े सरदार पटेल के विजन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। श्री गोयल ने इस अवसर पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से न केवल ‘एकता की शपथ’ लेने को कहा, बल्कि अपने जीवन में सरदार पटेल की विचारधारा, देशभक्ति, नेतृत्व कौशल और सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता को आत्मसात करने की भी भरसक कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, जिसका अनावरण आज किया गया, बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी और इसके साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार अवसर भी सृजित होंगे।

इस अवसर पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मेघवाल ने भारत को एकीकृत करने में सरदार पटेल की अहम भूमिका के साथ-साथ देश की एकता एवं अखंडता के बारे में उनके दर्शन पर भी प्रकाश डाला। श्री वल्लभभाई पटेल के 'सरदार' के रूप में लोकप्रिय होने के बारे में चर्चा करते हुए श्री मेघवाल ने बारदोली सत्याग्रह के दौरान उनके असाधारण नेतृत्व कौशल से जुड़े दृष्टांत के बारे में विस्तार से बताया जिसने श्री वल्लभभाई पटेल को यह खिताब दिलाया। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की ऊंचाई 182 मीटर क्यों है, इस बारे में चर्चा करते हुए श्री मेघवाल ने बताया कि यह प्रतिमा देश के सभी हिस्सों से प्राप्त मिट्टी और धातु से निर्मित की गई है और इसके साथ ही एक बात यह भी है कि गुजरात विधान सभा में 182 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा देश के प्रत्येक हिस्से और उसके नागरिकों का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व में ‘एकता का सबसे ऊंचा प्रतीक’ है। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी लेखी, सांसद (लोकसभा) और श्री रमेश बिधूड़ी, सांसद (लोकसभा), श्री एस.एन.त्रिपाठी और सचिव, संसदीय मामलों के मंत्रालय के साथ-साथ इस मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

 

Tags: Vijay Goel , Arjun Ram Meghwal , Meenakshi Lekhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD