Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजय गोयल ने स्‍कूलों से आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों को खेलों, स्‍लम बस्‍तियों को गोद लेने और धरोहर संरक्षण के लिए प्रेरित करें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2017

Last updated on: Jul 22, 2017, 00:00 IST

युवा कार्य और खेल राज्‍य मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि उनके मंत्रालय ने सीबीएसई से सम्‍बद्ध विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालयों को लिखा है कि वे अपने यहां स्‍काउट्स एंड गाइड्स, एनएसएस और एनसीसी की कम से कम एक इकाई अवश्‍य खोलें ताकि युवाओं के व्‍यक्तित्‍व का विकास और स्‍कूलों का पाठ्यक्रम पूर्णता प्राप्‍त कर सकें। युवा विकास पर अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने स्‍काउट्स एंड गाइड्स संगठनों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने शुल्‍क ढांचे में बदलाव लाएं जिससे समाज के सभी वर्ग इसमें शामिल हो सकें। व्‍यक्तिगत आधार के स्‍थान पर संस्‍थान आधारित शुल्‍क ढांचे की व्‍यवस्‍था भी की जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के ओजस्‍वी नेतृत्‍व में  ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत का पालन करते हुए संयुक्‍त, सशक्‍त और आधुनिक भारत- एक भारत श्रेष्‍ठ भारत के मिशन के निर्माण पर अग्रसर है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जन धन योजना एवं स्‍वच्‍छ भारत मिशन जैसी कई प्रमुख पहल आरंभ की गई है। उन्‍होंने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत के संरक्षण और स्‍लम बस्तियों के विकास पर विशेष बल दिया गया है। गोयल ने कहा कि उनका मंत्रालय युवाओं को नेतृत्‍व क्षमता और व्‍यक्तित्‍व विकास के लिए अवसर प्रदान करने के हितैषी कार्य में लगा हुआ है। राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) स्‍वयंसेवी संगठनों के जरिए यह कार्य किया जा रहा है। 

गोयल ने भाग लेने वालों से अनुरोध किया कि वे युवाओं को प्रेरित करें तथा धरोहर, संरक्षण और स्‍लम बस्तियों को गोद लेने के कार्यक्रमों में सक्रिय साझेदारी निभाएं।उन्‍होंने कहा कि उनका मंत्रालय अंतर स्‍कूल टूर्नामेंट और अन्‍य खेल गतिविधियों के लिए दिल्‍ली के स्‍टेडियमों के उपयोग की योजना पर काम कर रहा है। इस साल अक्‍तूबर में होने वाले फीफा फुटबाल विश्‍वकप अंडर-17 का जिक्र करते हुए श्री विजय गोयल ने कहा दिल्‍ली के स्‍कूली विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने और फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए मैचों को निशुल्‍क दिखाने की व्‍यवस्‍था की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि स्‍कूली विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर निशुल्‍क सीटें उपलब्‍ध कराई जाएंगी। श्रीगोयल ने पब्लिक स्‍कूलों से अनुरोध किया कि वे सुविधाओं से वंचित बच्‍चों को खिलौने मुहैया कराएं। पब्लिक स्‍कूलों के लगभग 1000 प्रतिनिधियों, भारतीय पुरातत्‍व संरक्षण और क्षेत्रीय निकायों के प्रतिनिधियों ने इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया। युवा कार्य सचिव डॉ. ए के दूबे और मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने युवाओं को एनसीसी, एनएसएस, स्‍काउट्स एंड गाइड्स, सामाजिक सेवाओं और खेलों को बढ़ावा देने के विभिन्‍न उपायों पर आधारित अधिवेशनों में भाग लिया।

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD