Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘जेम ने सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता के साथ-साथ लागत में कमी सुनिश्चि‍त की है’ : निर्मला सीतारमण

‘सरकारी ई-मार्केटप्‍लेस (जेम) : उपयोगकर्ता और विक्रेता परिप्रेक्ष्य’ पर राष्ट्रीय सलाहकार कार्यशाला सरकार ने आयोजित की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 11 Jul 2017

Last updated on: Jul 11, 2017, 00:00 IST

सरकारी ई-मार्केटप्‍लेस (जेम) पर खरीदारों एवं विक्रेताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय राष्‍ट्रीय सलाहकार कार्यशाला का आज शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्‍ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग के सहयोग से सरकारी ई-मार्केटप्‍लेस (जेम) के एसपीवी और वाणिज्‍य मंत्रालय के अधीनस्‍थ डीजीएसएंडडी द्वारा किया जा रहा है।कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘यह सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता हासिल करने की दिशा में एक महान दिन है। आज हमने छह सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए हैं। मैं संबंधित राज्‍यों के प्रतिनिधियों के आगे आने और अपने-अपने राज्‍यों में सरकारी खरीद के लिए प्‍लेटफॉर्म के रूप में जेम को अपनाने के लिए उनका धन्‍यवाद करती हूं। मैं इस बात का अवश्‍य ही उल्‍लेख करना चाहूंगी कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर एवं पूर्ण उत्साहवर्धक मार्गदर्शन तथा समर्थन और सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता लाने संबंधी उनकी प्रतिबद्धता से यह संभव हुआ है।’

सीतारमण ने कहा, ‘मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि जेम को राष्‍ट्रीय ई-खरीद पोर्टल के रूप में मान्‍यता दी जा रही है। जेम प्‍लेटफॉर्म से जुड़ी प्रक्रियाओं को अपनाने से कीमतों में लगभग 20-30 प्रतिशत की कमी जेम पूर्व मूल्‍यों की तुलना में आई है। अत: इससे यह बात स्‍पष्‍ट रूप से साबित होती है कि पोर्टल में अपनाई जा रही प्रक्रियाओं से कीमतें वास्‍तव में घट रही हैं। सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि विक्रेताओं को अपना भुगतान प्राप्त करने के लिए चारों ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ती है क्‍योंकि उत्‍पादों और सेवाओं की डिलीवरी के 10 दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाता है।’आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्‍व करते हुए आंध्र प्रदेश सरकार के सामाजिक कल्‍याण मंत्री श्री नक्‍का आनंद बाबू ने कहा, ‘सरकारी ई-मार्केटप्‍लेस सरकारी खरीद में और ज्‍यादा पारदर्शिता लाने की दिशा में भारत सरकार की एक महान पहल है। मुझे आंध्र प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्‍व करते हुए खुशी हो रही है क्‍योंकि हमारी सरकार प्रशासन में पारदर्शिता एवं दक्षता में विश्‍वास करती है। इस एमओयू पर हस्‍ताक्षर करके हमने सार्वजनिक खरीद के एक नए एवं पारदर्शी युग का शुभारंभ किया है।’  

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD