Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

विजय गोयल और पहलवान साक्षी मलिक ने 7वीं स्लम युवा दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jul 2017

Last updated on: Jul 09, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने आज सांसद रमेश बिधूड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक के साथ 7वीं स्लम युवा दौड को झंडी दिखाकर रवाना किया। 

आज की दौड़ तुगलकाबाद किला गांव से शुरू हुई और करनी सिंह शूटिंग रेंज में समाप्त हुई। दिल्ली की मलिन बस्तियों से 3,000 से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया। प्रति‍भागियों को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि यह सिर्फ कोई अन्य दौड़ नहीं है, बल्कि हम एक बेहतर कल, एक ‘नए भारत’ के लिए दौड़ रहे हैं जहां प्रत्येक युवा सक्षम है और खेल एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें अवश्‍य ही दिग्‍गज और शक्तिशाली होना चाहिए। मंत्री महोदय ने प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और गाने इत्‍यादि के माध्यम से भी बातचीत की। मंत्री महोदय ने उनसे अपनी शर्ट, पदक और प्रमाण पत्र को बरकरार रखने को कहा क्योंकि इनसे उन्‍हें ‘11 स्लम रन’ के सभी प्रतिभागियों के साथ प्रस्‍तावित एक मेगा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करने में मदद मिलेगी।

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने युवाओं से खेल गतिविधियों में भाग लेने एवं स्वस्थ जीवन यापन को बढ़ावा देने का आग्रह किया और खेल एवं युवा को भारत की महानता के दो स्तंभों के रूप में उद्धृत किया। साक्षी मलिक ने स्लम युवा दौड़ की पहल के लिए खेल मंत्रालय की सराहना की और इसे युवा प्रतिभाओं को तलाशने का ‘शानदार तरीका’ बताया।श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा, ‘इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं के बीच एकता को बढ़ावा मिलता है और ये आयोजन खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए उन्‍हें प्रोत्साहित करते हैं। स्लम युवा दौड़ दरअसल युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा शुरू की गई ‘स्लम अपनाओ’ अभियान का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आम जनता के बीच सरकार की जन अनुकूल योजनाओं पर प्रकाश डालना है। कुल मिलाकर 11 स्लम युवा रन की योजना बनाई गई है जिनमें से 7 रन पहले ही बड़े पैमाने पर आम जनता की भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं।8वीं स्लम युवा दौड़ 15 जुलाई, 2017 को आयोजित की जाएगी। 

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD