Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार खेलों के विकास के लिए एक स्‍वस्‍थ माहौल प्रदान करने के लिए कठिन डोपिंग रोधक उपायों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है : विजय गोयल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jun 2017

Last updated on: Jun 29, 2017, 00:00 IST

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने कहा है कि देश में खेलों के विकास के लिए एक स्‍वस्‍थ माहौल प्रदान करने हेतु सरकार कठिन डोपिंग रोधक उपायों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलों के लिए पोषण पूरक आहार पर आयोजित एक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री गोयल ने कहा कि सरकार डोपिंग रोधक मॉडल तैयार करने के उपाय कर रही है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा समय आ गया है कि खिलाड़ियों को सुरक्षित और गुणवत्‍ता वाला आहार दिया जाए ताकि अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में वे डोपिंग से बचे रहें। श्री गोयल ने कहा कि डोपिंग के कारणों से निपटना उनके मंत्रालय की पहली प्राथमिकता है। उन्‍होंने कहा कि कम गुणवत्‍ता वाले और डोपिंग युक्‍त आहार पोषण के आयात और बिक्री सरकार के लिए चिंता का विषय है, क्‍योंकि इससे खिलाड़ियों को डोपिंग निरोधी कानूनों के तहत प्रतिबंध का सामना करना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और गुणवत्‍ता वाले पोषण से संबंधित उत्‍पादों के लिए एक डोप फ्री मॉडल तैयार करने की दिशा में विभिन्‍न नियामक प्राधिकरण कार्य कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि एफएसएसएआई तथा अन्‍य एजेंसियों के साथ नाडा देश में शारीरिक फिटनेस मानकों में सुधार करने और एथलीटों की सहायता करने के लिए कार्य कर रहा है।

श्री गोयल ने कहा कि हितधारकों के बीच में डोपिंग और इससे खिलाड़ियों के कैरियर पर पड़ने वाले दुष्‍परिणामों को लेकर जागरूकता पैदा की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि वह विभिन्‍न राज्‍यों तथा प्रशिक्षकों शिविरों में खिलाड़ियों से मिलकर व्‍यक्‍तिगत रूप से जागरूगकता के स्‍तर को समझते हैं।मंत्री महोदय ने कहा कि हालांकि ऑस्‍ट्रलियन एंटी डोपिंग अथोरिटी के सहयोग से डोप परीक्षण के अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों को अपनाने में मदद मिली है, जिसके परिणामस्‍वरूप कई मामलो की पहचान हुई है तथा डोपिंग के मामलों को कम करने में मदद मिली है। निषिद्ध पदार्थों से जुड़े पोषण आहार को भारत में डोपिंग का एक प्रमुख कारण माना गया है। नाडा ने खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के समक्ष इस मामले को उठाया है, जिस कारण से खाद्य सुरक्षा आयुक्‍तों को एक एडवाईजरी जारी की गई।इस एक दिवसीय सम्‍मेलन में भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री पवन कुमार अग्रवाल, प्रख्‍यात वैज्ञानिकों, पोषण विशेषज्ञों, खिलाड़ियों, प्राधिकरण के पदाधिकारियों, प्रयोगशाला निदेशकों तथा देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से आए नियामक अधिकारियों ने भाग लिया।    

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD