Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल की दो दिवसीय मिजोरम यात्रा का समापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2017

Last updated on: Jun 27, 2017, 00:00 IST

केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल की दो दिवसीय मिजोरम यात्रा आज समाप्त हुई। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया और खेल तथा युवा विकास गतिविधियों को बढावा देने वाले कार्यक्रमों में भाग लिया। मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लाल थान्हवला और नेहरू युवा केन्द्र संगठन के  स्वयंसेवकों ने उनकी अगवानी की।श्री गोयल ने कहा की मिजोरम ने हमेशा फुटबॉल के श्रेष्ठ खिलाड़ी दिये हैं और वह फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने वाला एक शीर्ष राज्य है। उन्होंने कहा कि वह यहाँ आकर बहुत खुश हैं। राज्य सरकार द्वारा फुटबॉल को दी जा रही मदद के परिणाम सामने आ रहे हैं। 23 वर्ष से कम आयु के राष्ट्रीय खिलाड़ियों में राज्य के 8 खिलाड़ियों का होना राज्य की खेल संस्कृति का प्रमाण है।श्री गोयल ने सिहमुई क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया, जो  एमसीजी स्टेडियम जितना ही बड़ा है। मुख्यमंत्री श्री लाल थान्हवला के साथ खेल सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद, खेल मंत्री ने अधिकारियों से बात की और उन तौर तरीकों के बारे में सुझाव दिया कि जिनके द्वारा स्टेडियम का अधिकतम उपयोग किया जा सके।एनवाईकेएस, एनएसएस, एनसीसी के छात्रों और साई प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने यह घोषणा की कि मिजोरम फुटबॉल अकादमी, सिरांग के परिसर में एक फुटबॉल अकादमी स्थापित की जाएगी। उन्होंने आग्रह किया कि वे नये भारत और एक समग्र राष्ट्र के निर्माण के लिए अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करें। अपनी यात्रा के दूसरे दिन श्री गोयल फीफा के महत्वपूर्ण अभियान मिशन 11 मिलियन द्वारा आयोजित एक आयोजन के मुख्य अतिथि थे। फीफा के इस अभियान का लक्ष्य फुटबॉल और सक्रिय खेलों में 11 लाख बच्चों को शामिल करना है। श्री गोयल ने मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा से भी मुलाकात की।

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD