Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

चोट को बाधा नहीं, चुनौती मानती हूं : दीपा करमाकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2017

Last updated on: Jun 23, 2017, 00:00 IST

52 साल बाद ओलम्पिक खेलों में पहली भारतीय जिमनास्ट बनकर इतिहास कायम करने वाली दीपा करमाकर का कहना है कि एक एथलीट होने के नाते चोट लगना निराशानजनक हैं, लेकिन वह इसे बाधा नहीं, बल्कि चुनौती मानती हैं। घुटने की चोट के कारण वर्तमान में रिहेबिलिटेशन से गुजर रहीं भारतीय जिमनास्ट दीपा ने गुरुवार संवाददाताओं से यह बात कही। वर्तमान में दीपा अपने कोच बिश्वेश्वर नंदी के साथ इंधिरा गांधी स्टेडियम में जारी राष्ट्रीय शिविर में अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। उन्हें इस साल अप्रैल में प्रशिक्षण सत्र के दौरान चोट लगी थी। दीपा ने गुरुवार को संवाददाताओं से एक बयान में कहा, "चोट के मामले में आप कुछ नहीं कर सकते। एक एथलीट होने के नाते यह बात निराशाजनक है, लेकिन मैं इसे बाधा करार नहीं दूंगी। हां, यह एक चुनौती है।"दीपा ने हालांकि, फिर से चलना-फिरना शुरू कर दिया है, लेकिन छह माह के रिहेबिलिटेशन को पूरा किए बगैर वह प्रशिक्षण शुरू नहीं कर सकतीं। 

पिछले साल रियो ओलम्पिक में प्रतिस्पर्धा के बाद से दीपा खेल जगत से बाहर हैं और वह इस साल की शुरुआत में एशियाई चैम्पियनशिप में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं। घुटने की चोट के कारण वह विश्व चैम्पियनशिप से भी बाहर रहेंगी, जिसका आयोजन अक्टूबर में कनाडा में होगा।जिमनास्ट में खिलाड़ियों का करियर अधिक लंबा नहीं होता। इस बारे में दीपा ने कहा कि वह उजबेकिस्तान की 42 वर्षीया जिमनास्ट ओस्काना चुसोवितिना का अनुसरण करती हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड सात बार ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया है।दीपा ने कहा, "2016 ओलम्पिक खेलों में उजबेकिस्तान की 42 वर्षीया जिमनास्ट ने हिस्सा लिया था। उन्होंने सात बार ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया है, अगर वह कर सकती हैं, तो मैं क्यों नहीं?"कोच नंदी ने दीपा की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता 2020 टोक्यो ओलम्पिक में प्रवेश करना है और इसके साथ-साथ हमारी नजर एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों पर भी है।"

 

Tags: Dipa Karmakar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD