Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमेरिकी स्टार जिम्नास्ट बाइल्स से आगे निकलना चाहती हैं दीपा कर्माकर

दीपा कर्माकर
दीपा कर्माकर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 18 Sep 2016

Last updated on: Sep 18, 2016, 00:00 IST

रियो ओलम्पिक में पदक से मामूली अंतर से चूकीं भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने रविवार को कहा कि उनका अगला लक्ष्य अमेरिकी की नई सनसनी सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को पछाड़ना है। उल्लेखनीय है कि बाइल्स ने रियो ओलम्पिक में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए और दीपा जिस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं उसमें भी वह विजेता रहीं।दीपा ने यहां एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "सिमोन बाइल्स इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट हैं। मेरा लक्ष्य उन्हें हराना है। अब मैं इस स्तर की तैयारी कर रही हूं कि यदि मैं बाइल्स को न हरा पाऊं तो कम से कम उनसे पीछे दूसरे नंबर पर जरूर रहूं।"दीपा को यहां एक स्थानीय दुर्गा पूजा समिति ने रियो ओलम्पिक में उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया।

दीपा के कोच बिशेश्वर नंदी ने इस अवसर पर कहा, "हमें पूरे देश से जिस तरह का प्यार मिला है उससे हम अभीभूत हैं। मैंने खुद से एक संकल्प किया है कि तब तक आराम से नहीं बैठना है जब तक टोक्यो में होने वाले अगले ओलम्पिक में दीपा पदक नहीं जीत जातीं।"अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने दीपा को सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में देश के प्रतिष्ठित फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल के पूर्व कोच बिश्वजीत भट्टाचार्य और बंगाल की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के कप्तान रह चुके संबरण बनर्जी भी उपस्थित थे।त्रिपुरा की रहने वाली 22 वर्षीय दीपा ने कहा, "फाइनल में अपने प्रदर्शन से मैं खुश थी। लेकिन जब मुझे पूरे देश से मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में पता चला तब जाकर मुझे अपने प्रदर्शन पर निराशा हुई कि काश मैं पदक जीतकर अपने देश और बंगाल को को दे पाती।"

दीपा ने एक दिन पहले शनिवार को नई दिल्ली में हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। दीपा ने जब अमिताभ से सेल्फी लेने का आग्रह किया तो अमिताभ का जवाब आह्लादित करने वाला था।दीपा ने बताया, "उन्होंने (अमिताभ) कहा 'मैं तुम्हारा आधा घंटा इंतजार करूंगा। आप मेरे साथ 10 तस्वीरें खिंचवाइगा। हताश न हों। अभी आपको ढेरों सफलताएं अर्जित करनी हैं। यह तो बस शुरुआत है'।"दीपा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय प्रशिक्षक विदेशी कोचों से कहीं बेहतर हैं और उन्होंने रियो में रजत पदक जीतने वाली पी. वी. सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद का उदाहरण दिया।

 

Tags: Dipa Karmakar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD