Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक अपंग महिला के प्रति हरियाणा का लगाव बड़ी बात है : दीपा मलिक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2016

Last updated on: Sep 17, 2016, 00:00 IST

रियो पैरालम्पिक से रजत पदक जीतकर शनिवार को स्वदेश लौटीं दीपा मलिक का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भव्य स्वागत हुआ, जिससे आह्लादित दीपा ने कहा कि एक अपंग महिला के प्रति हरियाणा का लगाव 'बड़ी बात' है। उल्लेखनीय है कि दीपा ने इतिहास रचते हुए रियो पैरालम्पिक में गोला फेंक स्पर्धा (एफ 53) में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 4.61 मीटर दूर गोला फेंका और रजत पदक हासिल किया।वह पैरालम्पिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।स्वदेश लौटने पर मिले भव्य स्वागत से दीपा की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा, जब हरियाणा के उनके गांव से पूरा खाप पंचायत ही उनके स्वागत के लिए पहुंचा।दीपा ने समाचार चैनल 'एनडीटीवी' पर शनिवार की शाम प्रसारित कार्यक्रम 'यूथ फॉर चेंज कांक्लेव' में कहा, "लोगों का कहना है कि हरियाणा में महिलाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता। मुझे इस तरह की कोई बात नहीं पता। 

मैं जब रियो से लौटी तो मेरे गांव से करीब 200 लोग और पूरी खाप पंचायत मेरा स्वागत करने आई। उन्होंने मुझे गांव का नाम रोशन करने के लिए एक गदा भेंट की।"दीपा ने कहा, "अमूमन पुरुषों को इस तरह की भेंट दी जाती है। लेकिन उन्होंने मुझ अपंग महिला को यह भेंट किया, तो यह बहुत बड़ी बात है।"दीपा दो बच्चों की मां हैं और उनके पति सेना में अधिकारी हैं। कमर से नीचे लकवाग्रस्त दीपा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।दीपा के रीढ़ की हड्डी में एक ट्यूमर था जिसे 1999 में ऑपरेशन के जरिए हटाया गया। हालांकि 31 सर्जरी के दौरान उनके कमर के निचले हिस्से में 183 टांके लगे और इसके बाद छह वर्षो तक वह व्हीलचेयर पर रहीं। लेकिन छह वर्षो के बाद उन्होंने पैरा-खेलों की ओर रुख किया और आज वह देश की बेहद सफल पैरा-खिलाड़ियों में शुमार हैं।

 

Tags: Dipa Karmakar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD