Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जिम्नास्टिक्स की तुलना क्रिकेट से होना खुशी की बात : दीपा कर्माकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 19 Sep 2016

Last updated on: Sep 19, 2016, 00:00 IST

ब्राजील की मेजबानी में पिछले महीने हुए ओलम्पिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे देश से मिल रही सराहना से आह्लादित भारत की महिला जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का कहना है कि उन्हें जिस तरह हाथों-हाथ लिया जा रहा है वह जिम्नास्टिक्स में ही नहीं क्रिकेट सहित अन्य खेलों की तुलना में भी अद्वितीय है। दीपा और उनके कोच बिशेश्वर नंदी को बंगाल वाणिज्य मंडल एवं उद्योग (बीसीसीआई) ने यहां सोमवार को सम्मानित किया।23 वर्षीय दीपा ओलम्पिक में पदार्पण के साथ जिम्नास्टिक्स के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली एथलीट रहीं और मामूली अंतर से वह पदक से चूकीं। उन्हें स्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

दीपा ने इस मौके पर कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि जिम्नास्टिक्स की तुलना क्रिकेट से की जा रही है। मैंने इससे पहले सिर्फ क्रिकेट में ही इतने प्रशंसक देखे। मुझे जो प्यार मिल रहा है उसकी मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। लोग कह रहे हैं कि जितनी तेजी से जिम्नास्टिक्स सीखने वालों की संख्या बढ़ रही है, इससे पहले सिर्फ क्रिकेट में ऐसा देखनो को मिला।"दीपा ने कहा कि जब उनके पास क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का फोन आया तो वह काफी खुश हुईं।उन्होंने कहा, "जब मैं वापस आई तो सचिन सर ने मुझे फोन किया। मैं काफी खुश हूं। मैं अभी कार चलाना सीख रही हूं।"

उन्होंने कहा कि यह जिम्नास्टिक्स के लिए सबसे अच्छा समय है क्योंकि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और केंद्र सरकार अब जिम्नास्टिक्स को मदद कर रही है।उन्होंने कहा, "उन्होंने काफी मदद की। उनके बिना हमारा यहां तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल होता। मेरे हिसाब से युवाओं के लिए इस खेल को सीखने के लिए यह अच्छा समय है और उनके माता-पिता को इसमें उनकी मदद करनी चाहिए।"त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की रहने वाली दीपा ने कहा कि रियो में जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट को देखना उनके जीवन का बेहद अहम क्षण रहा।उन्होंने कहा, "मैं उनसे बात नहीं कर सकी लेकिन बोल्ट को करीब से देख कर मैं बेहद खुश हुई।"

 

Tags: Dipa Karmakar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD