Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती हैं अरुणा : दीपा करमाकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Feb 2018

Last updated on: Feb 26, 2018, 00:00 IST

जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक हासिल कर देश को गौरवांन्वित करने वाली भारतीय महिला जिमनास्ट अरुणा बुद्दा रेड्डी की प्रशंसा करते हुए दीपा करमाकर ने कहा कि अरुणा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा। अरुणा ने जिमनास्टिक विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट होने का इतिहास रचा। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत की झोली में यह पदक आया है। ऐसे में अरुणा से देशवासियों की उम्मीदें अधिक हो गई हैं। रियो ओलम्पिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा के साथ ही अरुणा प्रशिक्षण करती हैं। दीपा ने कहा, "मैं इस पदक से काफी खुश हूं। अरुणा का प्रदर्शन काफी अच्छा था। मैंने 2011 से ही उनके साथ प्रशिक्षण किया है और 2014 से2017 तक हम साथ ही रहते थे।"उन्होंने कहा, "वह अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखने वाली अरुणा में पदक जीतने की भूख है। इस विश्व कप से पहले वह प्रशिक्षण के लिए विदेश गई थीं। उनके लिए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का सही मौका था और उन्होंने ऐसा किया भी।"दीपा ने कहा, "मेरी आशा है कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतें। उनकी जैसी खिलाड़ी प्रणती नायक हैं, जो गोल्ड कोस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।"घुटने की सर्जरी होने के बाद हाल ही में अगरतला की रहने वाली 24 वर्षीया भारतीय जिमनास्ट दीपा ने प्रशिक्षण की शुरुआत की। राजधानी में राष्ट्रीय शिविर के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी। मुंबई में उनकी सर्जरी हुई थी। दीपा ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल न होने के लिए मुझे खेद है। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में मैंने कांस्य पदक जीता था। मैंने अब प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। चोट में हो रहे सुधार से मैं काफी खुश हूं। मेरा लक्ष्य एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने का है।"

 

Tags: Dipa Karmakar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD