Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्टेडियम और स्कूली खेल मैदानों का किया जाए पूर्ण उपयोग : विजय गोयल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2017

Last updated on: Jun 22, 2017, 00:00 IST

युवा प्रतिभाओं को सामने लाने और देश में खेल संस्कृति को बढ़ाने के लिए गुरुवार को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने स्टेडियम और स्कूलों के खेल के मैदानों के पूरी तरह से उपयोग करने की बात पर जोर दिया। गोयल ने यह बात दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कही। गोयल ने कहा, "हमारा मंत्रालय इस बात पर जोर दे रहा है कि स्टेडियमों का पूरी तरह से उपयोग हो। हम माता-पिता से आग्रह करते हैं कि वह अपने बच्चों को स्टेडियम में भेजें। यह सिर्फ दिल्ली में ही नहीं पूरे देश में होना चाहिए।"उन्होंने कहा, "ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेलेंगे तो हमारे पास अच्छी तादाद में प्रतिभा होगी। इससे देश में खेल संस्कृति को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।"उन्होंने कहा, "इससे प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी और खेल का स्तर भी जिससे बेहतर परिणाम आएंगे। इसी के चलते हमने स्लम दौड़ का भी आयोजन किया था।"गोयल ने कहा कि उनका मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और स्कूलों से भी बात कर रहा है।

उन्होंने कहा, "हमारे देश में मौजूद स्कूलों के खेल मैदानों का भी सही तरीके से उपयोग नहीं हो पाता। स्कूल के समय के बाद उनके मैदानों में कोई नहीं खेलता। स्टेडियमों में ही हर समय खेल गतिविधयां नही चलती हैं।"गोयल ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि एमसीडी, डीडीए और एनडीएमसी के स्कूलों में जो मैदान हैं, उनका पूरा उपयोग किया जाए और उनमें खेल गतिविधियां आयोजित की जाएं।"गोयल ने बताया कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एलईडी स्क्रीन लगाना उनके मंत्रालय की योजना थी। उनका मानना है कि अन्य स्टेडियमों में भी इस तरह की स्क्रीन लगनी चाहिए।मंत्री ने कहा, "जिन स्टेडियमों में लगातार अंतर्राष्ट्रीय मैच होते हैं वहां स्थायी रूप से स्क्रीन लगाई जानी चाहिए।"

 

Tags: Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD