Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

मीर जहूर अहमद ने एसएफसी की लकड़ी आपूर्ति, डल झील से पेड़ों का कटाई की शेष राशि के भुगतान का जायजा लिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 May 2017

Last updated on: May 15, 2017, 00:00 IST

वन, पर्यावरण, पशु एवं भेड पालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मीर जहूर अहमद ने लकड़ी की आपूर्ति और डल झील से पेड़ कोटने और हटाने के एसएफसी के शेष भुगतान के बारे में समीक्षा करने के लिए आज जम्मू-कश्मीर राज्य वन निगम (जेकेएसएफसी), जम्मू व कश्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) तथा झील व जलमार्ग विकास प्राधिकरण (लावडा) के अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई।बैठक में प्रबंध निदेशक जेकेएसएफसी सुरेश गुप्ता, सचिव लावडा सुमिरा शमीम और जेकेपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।राजबाग, श्रीनगर में विरासत ‘जीरों ब्रिज’ के निर्माण के लिए जेकेपीसीसी को लकड़ी की आपूर्ति के सएफसी के शेष राशि का भुगतान के बारे में जेकेपीसीसी प्रबंधन ने बैठक को बताया कि खाते मंे कुछ त्रुटि हैं और इसे सुधारा जाना चाहिए।

मंत्री ने एसएफसी और जेकेपीसीसी के अधिकारियों को एक संयुक्त बैठक बुलाई और एक हफ्ते के समय के भीतर शेष राशि का सामंजस्य करने का निर्देश दिया।बैठक में बताया गया कि राजबाग, श्रीनगर में विरासत जीरो ब्रिज के निर्माण के लिए जेकेपीसीसी को 1048.24 सीएफटी की विशेष आकार की लकड़ी प्रदान की गई।डल झील से पेड़ों की कटाई और हटाने के कारण कानूनी विवाद की समीक्षा के दौरान, एसएफसी अधिकारियों ने बताया कि वृक्षों को हटाने के कारण लावडा की ओर 69 लाख रुपये की राशि अभी भी लंबित है। बैठक में यह भी सूचित किया गया कि प्राधिकरण द्वारा जेके एसएफसी को 1.09 करोड़ की कुल लागत के मुकाबले 52 लाख रुपये पहले ही चुकाए गए हैं।बैठक में निर्णय लिया गया कि एसएफसी के लकड़ी की आपूर्ति और डल झील से पेड़ों को काटने व हटाने के शेष राशि के भुगतान को षीघ्र जारी करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD