Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मीर जुहूर अहमद ने तलवाड़ा रियासी में भेड़, बक शो का उदघाटन किया

किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी लाने हेतु सभी उत्पादक क्षेत्रों में आधुनिक प्रौद्योगिकियां अपनाने पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 27 Mar 2018

Last updated on: Mar 27, 2018, 00:00 IST

वन,पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, पशु, भेड़ तथा मछली पालन राज्यमंत्री मीर जुहूर अहमद ने आज पशुपालन सहित सभी उत्पादक क्षेत्रों में आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि किसानों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके तथा कहा कि यह किसानों तथा राज्य का आर्थिक विकास सुनिश्चित करने का केवल एक जरिया है। मंत्री ने यह बात आज तलवाड़ा रियासी में आयोजित भेड़ एवं बक शो के उदघाटन के उपरांत कही। इस 1 दिवसीय राम बक शो जागरूकता शिविर का आयोजन राश्ट्रीय पशुधन मिशन केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत भेड़पालन विभाग द्वारा किया गया। पशुपालन से जुडे क्षेत्र के अल्पसंख्यक लोगों ने इस मेले में भाग लिया।मंत्री ने कहा कि सभी उत्पादक क्षेत्रों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार द्वारा प्राथमिकता दी गई है तथा वित्त वर्श 2018-19 के दौरान इन क्षेत्रों के विकास हेतु पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को विभिन्न दूर संचार के चैनलों के माध्यम से तकनीकी अनुभव दिया जा रहा है तथा कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में भेड़ एवं बक शो किसानों को शिक्षित करने हेतु एक उपलब्ध तरीका है।मंत्री ने सम्बंधितों को राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को सरकार द्वारा शुरू की गईं लोक कल्याण योजनाओं से अधिक लाभ मिल सके।मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को राज्य के प्रत्येक कोने का नियमित क्षेत्रीय दौरा कर पशुओं के लिए टीकाकरण तथा अन्य ईलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये ताकि इन्हें विभिन्न रोगों से बचाया जा सके।भेड़पालन निदेशक जम्मू डॉ. संजीव कुमार ने भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए विभाग की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि विभाग ने पहले से ही राजौरी जिले के सोलकी में इसी तरह का मेला आयोजित किया है तथा शीघ्र ही हीरानगर में भी आयोजित किये जा रहे हैं।इस अवसर पर मंत्री ने पशुपालन को पेशे के रूप में चुनने के लिए समर्थन के तौर पर पशुओं की 10 श्रेणियों के मध्य 80000 रु. की राशि वितरित की। 

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD