राज्य सरकार की वर्तमान कार्यकाल की उपलब्धियों को पिंरट, इलैक्टानिक, सोशल तथा पारम्परिक मीडिया के माध्यम से व्यापक ढंग से लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुए विभाग को व्यापक तौर पर मीडिया का उपयोग करने के लिए एक मीडिया रणनीति बनानी चाहिए।मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री के सन्देश को जनता के बीच प्रस्तुत करने के लिए इलैक्ट्राॅनिक मीडिया का उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाने पर पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग स्थापित कर बाह्य प्रचार को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने होर्डिंग को और आकर्षक बनाने पर भी बल दिया।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि विभाग को सफलता की कहानियों पर वृत्तचित्र व लघु फिल्में तैयार करनी चाहिए और मोबाईल प्रचार वैन तथा स्थानीय केवल आॅपरेटरों के माध्यम से इन्हें लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि विभाग को सुदृढ़ करने के लिए सभी क्रियाशील पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभााग को सुचारू रूप से चलाने के लिए आधुनिक प्रचार उपकरणों तथा पर्याप्त वाहनों से सुसज्जित किया जाएगा। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक श्री आर.एस. नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें विभाग की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।