Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

बद्दी में राज्य स्तरीय जल महोत्सव आयोजित

Mukesh Agnihotri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बद्दी , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 12:29 IST

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग सतत् क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24ग7 कार्यरत रहने के लिए प्रशंसा की और आशा जताई कि विभाग सभी तक जल पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न टयूबवेल संवर्धन एवं स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। 

इनमें से 1-1 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग द्वारा तथा 1-1 करोड़ रुपये बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा देना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के सुचारू कार्यान्वयन के लिए 50-50 अतिरिक्त पद भरने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 45-45 पद भरे गए हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य की निविदा का मुद्दा केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष उठाया जाएगा ताकि यह कार्य शीघ्र आरम्भ हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कालका से हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक राजमार्ग के सुधार का मुद्दा भी केन्द्रीय परिवहन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक तथा 250 डीजल बसों की खरीद की जा रही है। आवश्यकतानुसार इनमें से दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उप-मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के जोहड़जी मेला को ज़िला स्तरीय करने का आश्वासन भी दिया। 

उन्होंने प्रदेश पथ परिवहन निगम की शिमला एवं रामशहर बस को साईं तक बढ़ाने तथा कुठाड़ बस सेवा के विस्तार की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की वित्तीय राजधानी है। यह क्षेत्र अत्यंत विशिष्ट है और पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों का मिश्रण है। 

इस विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन 16 लाख लीटर जल की आवश्यकता है। बद्दी एवं नालागढ़ क्षेत्र में वर्तमान में जल सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए लगभग 500 टयूबवेल स्थापित किए गए हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में जल शक्ति विभाग द्वारा 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल एवं समुचित सिंचाई जल उपलब्ध हो। 

प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का कार्य हुआ है। प्रदेश की जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के एवज में केन्द्र सरकार के समक्ष 1227 करोड़ रुपये लम्बित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की जा रही है। 

इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के संवर्धन, री-मॉडलिंग तथा भू-जल रिचार्ज करने के लिए भी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और सभी को प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सम्बल प्रदान करना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में प्रदेश सहित दून एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए समुचित तैयारी रखें और आवश्यतानुसार वैकल्पिक उपाय भी सुनिश्चित बनाएं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। 

ग्राम पंचायत स्तर द्वारा जल का वितरण सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जल निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया और सभी से आग्रह किया इस प्रदर्शनी के माध्यम से जल शक्ति विभाग की कार्य प्रणाली को समझें।

इस अवसर पर जल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहरतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को ‘नीर नारी सम्मान’, विभाग के कर्मठ कर्मचारियों को 24ग्7 सतत् कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और ग्राम पंचायत बसाल तथा ग्राम पंचायत पंजैहरा को जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव का पूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने उप-मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विधानसभा क्षेत्र की मांगे प्रस्तुत की। 

उन्होंने दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं, जल शक्ति विभाग में विभिन्न पदों को भरने, क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बसे चलाने तथा बरोटीवाला-बनलगी-सोलन मार्ग की 215 करोड़ रुपये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट विश्व बैंक से स्वीकृत करवाने का आग्रह किया। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं स्वीकृत करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।जल शक्ति विभाग की इंजीनियर-इन-चीफ अंजू शर्मा ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में 72 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। 

उन्होंने पारम्परिक जल स्रोतों के संरक्षण पर भी बल दिया। राज्य जल स्वच्छता मिशन के मुख्य अभियंता हेमन्त तंवर ने विश्व जल दिवस और राज्य स्तरीय समारोह की जानकारी दी। इस अवसर पर झंकार म्यूजिकल ग्रुप कण्डाघाट तथा पर्वतीय लोक कला मंच द्वारा जल संरक्षण एवं अन्य विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, मुख्य अभियंता परियोजना जल शक्ति विभाग धमेन्द्र गिल, शिमला क्षेत्र के मुख्य अभियंता मुकेश हीरा, मण्डी क्षेत्र के मुख्य अभियंता उपेन्द्र वैद्य, मुख्य अभियंता डिजाइन अनिल मेहता, अधीक्षण अभियंता सोलन संजीव सोनी, विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, उप-मण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान सहित जल शक्ति विभाग के कर्मचारी व अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD