Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का शुभारंभ

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Mukesh Agnihotri
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हरोली , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 10:57 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का शुभारंभ किया। यह उत्सव सोमभद्रा नदी के तट पर हरोली मैदान रोड़ा में 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोमभद्रा नदी तट स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की पावन ज्योति की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पारंपरिक पगड़ी पहने मुख्यमंत्री शोभायात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप, बैंड-बाजों की गूंज और लोक संस्कृति से सजे सांस्कृतिक दलों ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर उमड़ा जनसैलाब उत्सव के प्रति लोगों के उत्साह का साक्षी बना।मुख्यमंत्री ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने सभी को हरोली उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृति विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे उत्सव समाज को जोड़ते हैं और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली उत्सव जन-जन का उत्सव है। बैसाखी की खुशियों से भरा यह आयोजन हरोली के लोगों के जीवन में खुशी, ऊर्जा और एकता का संचार करने का माध्यम है। सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने लोकप्रिय गीतों से समां बांधा। 

उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। इससे पहले अभिज्ञा बैंड की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता।इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू और विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, हिमोकोफेड के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष कर्नल मनीष कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Mukesh Agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD