Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

राजग कार्यकाल में सैनिकों के साथ बर्बरता की 3 घटनाएं घटीं : ए. के. एंटनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2017

Last updated on: May 02, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में आठ वर्ष रक्षा मंत्री रहते हुए भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता की सिर्फ एक घटना हुई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में तीन बार ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं। एंटनी ने जम्मू एवं कश्मीर में सैन्य अड्डों पर हो रहे आतंकवादी हमलों को लेकर चिंता भी जाहिर की।अक्टूबर, 2006 से मई, 2014 तक देश के रक्षामंत्री रहे एंटनी ने यहां पत्रकारों से कहा, "मेरे आठ वर्षो के कार्यकाल के दौरान इस तरह की सिर्फ एक घटना हुई। और अब तीन बार। मैं ज्यादा तफसील में नहीं जाना चाहता।"एंटनी ने कहा कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना के दो जवानों की नियंत्रण रेखा के नजदीक हत्या किए जाने और उनके शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना से देशवासियों और सेना का आत्मबल कम हुआ है।

पाकिस्तान ने हालांकि संघर्ष-विराम का उल्लंघन करने और भारतीय सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत करने के आरोपों से इनकार किया है।एंटनी ने कहा, "इस घटना के चलते देशवासियों और भारतीय सेना के आत्मबल को धक्का लगा है। भारतीय सैन्य अड्डों पर लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों ने सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। सबसे बढ़कर, इससे भारतीय सेना की प्रतिष्ठा, सम्मान और आत्मबल प्रभावित हुई है।"एंटनी ने इस कृत्य को कायरतापूर्ण और अमानवीय करार देते हुए सरकार को सेना को खुली छूट देने के लिए भी कहा।एंटनी ने कहा, "मेरा सरकार से सिर्फ इतना अनुरोध है कि पाकिस्तान के इस कायरतापूर्ण, अमानवीय, बर्बर कृत्य का जवाब देने के लिए भारतीय सेना को सही समय पर उचित कार्रवाई करने की छूट दें।"

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD