Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

1 से 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान :सी.पी.वर्मा

जनशासन की भागीदारी से चलेगी भांग उन्मूलन मुहिम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 01 Apr 2017

Last updated on: Apr 01, 2017, 00:00 IST

उपायुक्त सी.पी.वर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिले में 1 अप्रैल से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान जनता एवं प्रशासन की भागीदारी से भांग के पौधों का उल्मूलन के साथ साथ सरकारी कार्यालयों, परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, पेयजल स्त्रोतों और सभी महत्वपूर्ण स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित बनाई जाएगी। वे आज यहां इस अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने को लेकर कार्ययोजना बनाने के लिए बुलाई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।उपायुक्त ने कहा कि इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान कांगड़ा जिले में सभी चिन्हित स्थलों, सार्वजनिक एवं निजी भूमि पर भांग को नष्ट किया जाएगा। उन्होंने पुलिस, वन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, राजस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, सूचना एवं जनसम्पर्क तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में आम लोगों को शामिल करने के लिये 3 अप्रैल को एक रैली भी आयोजित की जायेगी।सीपी वर्मा ने अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला मण्डलों एवं युवक मण्डलों सहित सभी लोगों का सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय एवं जनभागीदारी से अभियान को जिले में सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जिला में जिनकी निजी भूमि पर भांग के पौधे लगे हुये हैं, ऐसे भूमि मालिकों को भी भांग के पौधों को नष्ट करने के लिये कहा जायेगा।उपायुक्त ने सभी उपमण्डलाधिकारियों, बीडीओ, शिक्षा विभाग, नगर परिषद् तथा नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं अन्य विभागाध्यक्षों को संबंधित क्षेत्रों में कूड़े-कचरा के हॉटस्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से चिन्हित कूड़ा-कचरा के हॉटस्पॉट, पानी की बावड़ियों इत्यादि को सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों के अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छ बनाया जाएगा।वर्मा ने कहा कि इस विशेष अभियान से पूर्व जिला के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं के परिसरों में साफ-सफाई को सुनिश्चित बनाने के लिए सफाई अभियान का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी अधिकारी तथा कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, नकारा फाईलों को नष्ट करना तथा स्टोर में पुराने पड़े हुए उपकरणों को नकारा घोषित करने संबंधी कार्य निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्त जल स्त्रोतों की क्लोरीनेशन करवाने तथा सैंपल लेकर पानी की जांच सुनिश्चित बनाने तथा लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने हेतु निर्देश दिये।उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के दौरान स्वच्छता से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग तथा बैनर इत्यादि को हटाने पर भी कार्य किया जायेगा। 

इस अवसर पर उन्होंने समस्त एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिये कि अप्रवासी मजदूरों की बस्तियों के समीप अस्थाई शौचालयों का इंतजाम किया जाये।उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में नशा निवारण अभियान चलाया जाएगा तथा इस दौरान स्कूलों में संबंधित विषय पर भाषण, नारा लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के अलावा स्कूली बच्चों द्वारा रैलियां भी निकाली जाएंगी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता अभियान का संदेश घर-घर पहुंचाने में सहयोग करेंगे।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ0 ऋचा वर्मा, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, एसडीएम श्रवण मांटा, अजीत भारद्धाज, सुनयना शर्मा, संजीव शर्मा, शशि पाल शर्मा, मलोक सिंह, आबिद हुसैन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी मनीष शर्मा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा केके गुप्ता, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीपक किनायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD