Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

मनोज तिवारी ने शिक्षिका को अपमानित किया, कार्रवाई हो : दिलीप पांडे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2017

Last updated on: Mar 18, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में तिवारी एक शिक्षिका को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपमानित करते नजर आ रहे हैं। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे ने तिवारी के आचरण को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और दिल्ली महिला आयोग से आग्रह किया है कि वह भाजपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।पांडे ने यहां संवददाताओं से कहा, "वीडियो तीन-चार दिन पुराना लगता है और तिवारी उसमें एक शिक्षिका को अपमानित करते हुए दिखाई देते हैं। उस महिला का गुनाह सिर्फ यह है कि उसने गायक मनोज तिवारी को सम्मान के साथ मंच पर आमंत्रित किया और उनसे कुछ पंक्तियां गाने का आग्रह किया।"

पांडे ने कहा, "सांसद बनने से पहले तिवारी गायक ही थे और जब भी वह सार्वजनिक मंच से लोगों को संबोधित करते थे, अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया करते थे।"पांडे ने आगे कहा, "लेकिन उस महिला का इस तरह अपमान करना और उसके खिलाफ कार्रवाई की बात करना, वह भी एक उचित अनुरोध पर, यह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।"पांडे ने दिल्ली महिला आयोग से आग्रह किया कि वह भाजपा सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि कोई निर्वाचित प्रतिनिधि किसी सार्वजनिक मंच पर महिलाओं का अपमान करने के बारे में सोच न सके।पांडे ने तिवारी की ओर से बाद में इस घटना को जायज ठहराए जाने की भी आलोचना की। पांडे ने कहा, "बेहतर होता, यदि उन्होंने अपने आचरण को जायज ठहराने के बजाय माफी मांगी होती।"

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर ट्विटर पर सवाल किया कि इस मुद्दे पर शिक्षक संघ मौन क्यों है?सिसोदिया ने सवाल किया कि भाजपा के एक नेता द्वारा एक शिक्षिका के अपमान पर भाजपा से संबद्ध शिक्षक संघ, शिक्षक परिषद और देशभक्ति की बात करने वाले मौन क्यों हैं?इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मनोज तिवारी पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ बैठे हुए नोटबंदी के बाद बैंकों के आगे कतारों में घंटों खड़े लोगों का मजाक उड़ाते और ठहाके लगाते देखे गए थे। उस वीडियो का हवाला देते हुए भी दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने तिवारी की कड़ी आलोचना की थी।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD