Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर से गुरेज करे पंजाब सरकार - एच.एस. फूलका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 17 Mar 2017

Last updated on: Mar 17, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता एडवोकेट एच.एस. फूलका ने पंजाब सरकार को कहा है कि वह लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर से गुरेज करे। शुक्रवार को आप की तरफ से जारी प्रैस नोट के द्वारा फूलका ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले वायदा किया था कि वह लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर नहीं अपनाएंगे। इस लिए यह वायदा याद करवाया जा रहा है। फूलका ने कहा कि पंजाब और पंजाब की जनता पिछले लम्बे समय से लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर से पीडि़त है। इस लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार पंजाब में लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर खत्म करे और यह यकीनी बनाए कि कोई भी नेता पंजाब की जनता में अपने आप को बड़ा बन कर विचरने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि पंजाब के विधायक और सत्ताधारी पक्ष के नेता सिर्फ दफ्तरी कारजगुजारी और अपने जिम्मेदारी निभाने के लिए जरूरी सहूलता ही इस्तेमाल करें क्योंकि पंजाब वीआईपी कल्चर के फालतू खर्चे के बोझ के कारण पहले ही बहुत पीछे चला गया है। फूलका ने विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी का कोई भी विधायक लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर नहीं अपनाएगा और अपने फर्जों की पूर्ति के लिए जो -जो जरूरतें जरूरी होंगी वह ही लेंगे। 

आज से शुरू हो गए हैं कैप्टन की तरफ से नशा बंद करवाने के 30 दिन - आप 

विधान सभा में मुख्य विरोधी पक्ष के नेता एच.एस फूलका ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार को याद करवाया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से सरकार बनने के उपरांत 30 दिनों के अंदर पंजाब में नशे बंद करवाने का जो वायदा किया गया था वह 30 दिन आज से शुरू हो गए हैं। फूलका ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह अपने वायदे पर खरा उतरते हुए आती 16 अप्रैल तक पंजाब अंदर नशे की सप्लाई पूरी तरह बंद करवा देंगे और नशा तस्करी में शामिल दोषियों को जेलों में फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विरोधी पक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभाती हुई इस कार्य में कैप्टन अमरिन्दर सिंह का पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशों की बीमारी फैलाने के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं, उनके बारे में बच्चा -बच्चा जानता है। इस लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह बिना किसी भेदभाव के नशा फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने की हिम्मत दिखाएं। इसके साथ ही फूलका ने कहा कि पंजाब सरकार नशा छुडाओ केन्द्रों के लिए अपेक्षित स्टाफ और सहूलतें पहल के आधार पर उपलब्ध करवाएं। 

 

Tags: H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD