Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब की बर्बादी के लिए कांग्रेस, अकाली-बीजेपी जिम्मेदार-भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छपार(लुधियाना) , 06 Sep 2017

Last updated on: Sep 06, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल-बीजेपी पर बरसते कहा कि इन्होंने लोक विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार कर पंजाब को पूरी तरह  से बर्बाद करके रख दिया है और पंजाब का किसान और मजदूर लगातार आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हैं।मान ने मालवा के प्रसिद्ध मेला छप्पार में पार्टी के विशाल राजसी कांफ्रैंस को संबोधन करते कहा कि कैप्टन अमरिन्दर ने चुनावों के दौरान किसानों के साथ सारा कर्ज माफ करने के किए वायदे से स्पष्ट  मुंह फेर लेना यह पंजाब के किसानों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। जिस कारण कैप्टन के 5 माह के शासन राज में 200 से अधिक किसान/मजदूर अपनी जान दे चुके हैं और अब बैंकों की तरफ से ऋणी किसानों की नोटिस पर उनकी फोटो बैंकों में लगाया जाना उनके जख्मों पर नमक छिडक़ने के बराबर है। मालवा के किसान अब मिलावटी कीड़ेमार दवाएं और नकली बीजों के कारण नरमे की फसलें जोतने के लिए मजबूर हैं और सरकार पर इन सभी र्कारवाईयों का कोई फर्क नहीं है।मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नौजवानों को रोजगार या 2000 रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता, 2500 रुपए महीना बुढापा पैनशन, नशों के खात्मे जैसे सभी वायदे झूठे साबित हो कर रह गए हैं और पंजाब के लोग ठग्गे से महसूस कर रहे हैं। 

मान ने कहा कि पंजाब में कुछ भी नहीं बदला और हर तरह के माफीए बादल सरकार की तरह ही बेखौफ लोगों की लूट कर रहे हैं और बादलों के राज की तरह ही  सूबे में भष्टाचार ओर तेजी के साथ बढ़ रही है। मान ने कहा कि अब पूरी तरह स्पष्ट है कि अमरिन्दर और बादल मिले हुए है, बादल ने कैप्टन के खिलाफ सभी भ्रष्टाचार के मामले वापिस लिए और अब बदले में कैप्टन बादल के किए भ्रष्टाचार को कालीन चिट्ट दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा मजबूती के साथ जनता के मुद्दे उठाती रहेगी और दावा किया कि आगे वाली सरकार हर हालत में लोगों के सहयोग के साथ आप की ही बनेगी।कांफ्रैंस में शामिल हुए लोगों का धन्यवाद करते वधायक हरविन्दर सिंह फूलका ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के मसलोंपर पहरा देती रहेगी। इस दौरान लोक इन्साफ पार्टी के सरपरस्सत बलविन्दर सिंह बैंस ने कांग्रेस, अकाली दल- बीजेपी पर तीखा हमला करते कहा कि इन्होंने पंजाब के पानियों की लूट कर बर्बादी की है उन्होंने कहा कि विधान सभा में पास किये संकल्प अनुसार बनती पानियों की 16 लाख करोड रुपए की रोयलटी पड़ोसी सूबों से लेने के लिए केंद्र पर दबाव डालना जरूरी है।इस मौके दूसरों के इलावा विरोधी पक्ष की नेता सरवजीत कौर माणूके, कुलतार सिंह संधवा, प्रो. बलजिन्दर कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी और मीत हेयर (सभी विधायक), हरजोत सिंह बैंस, अहबाब सिंह ग्रेवाल, दलजीत सिंह, देव मान, जीवन सिंह संगोवाल, यशवंत सिंह ने भी संबोधन किया। इस समय मालवा जोन -2 के प्रधान गुरदित्त  सिंह सेखों, रणजीत सिंह धमोट, दर्शन सिंह शंकर, मनजीत सिंह, सुरेश गोयल, बलविन्दर सिंह, हरनेक सिंह सेखों, मनप्रीत सिंह घवद्दी, राजिन्दरपाल कौर, रविन्दरपाल सिंह पाली और अमरिन्दर  सिंह जसौवाल भी हाजिर थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD