Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन सरकार की ओर से बादलों को बचाने के लिए दी गई है कोलियांवाली को कालिन चिट्ट- एच.एस. फूलका

पंजाब के लोगों के साथ किए वायदों की जगह बादलों के साथ हुई ‘डील ’ को निभा रहे हैं कैप्टन अमरिन्दर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 21 May 2017

Last updated on: May 21, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर बादलों और बादल परिवार के करीबियों को बड़े -बड़े घपले घोटालों से बचाने का दोष लगाया है। रविवार को आप की तरफ से जारी प्रैस बयान के द्वारा विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता एच.एस. फूलका ने विजीलैंस ब्यौरो की तरफ के बादल परिवार के बेहद करीबी और विवादित नेता दियाल सिंह कोलियांवाली को भर्ती घोटाले के मामले में कालीन चिट्ट दिए जाने पर सख्त ऐतराज किया है। फूलका ने कहा कि पूडा और स्थानीय सरकारों विभाग में हुए भर्ती घोटाले में दियाल सिंह कोलियांवाली सीधे तौर पर शामिल रहा है और बादलों ने ऐसे घपले घोटाले करने के लिए कोलियांवाली को खुले अधिकार दिए हुए थे, क्योंकि लूट का माल बादलों के घर तक भी पहुंचता था।फूलका ने सवाल किया कि एक कौंंिसलर स्तर का अकाली नेता शाम लाल ढड्डी की औकात नहीं थी कि वह इतने बड़े भर्ती घोटालों को अंजाम दे देता। फूलका ने कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से बादलों और कैप्टन के मिले होने संबंधी जो दोष लगाए जाते थे वह सही साबित हो रहे हैं। 

कैप्टन सरकार की तरफ से 2 महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक नशे के मुख्य सरगना को काबू नहीं किया गया, बादल परिवार की बसें का सडक़ों पर सरदारी वैसे ही कायम है और दियाल सिंह कोलियांवाली जो के बादल परिवार के करीबियों को कालीन चिट्ट देना इस की पुष्टि करता है। फूलका ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर पंजाबियों की पीठ में छुरा मारने का दोष लगाते हुए पूछा कि पिछले साल कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लम्बी में रैली दौरान कहा था कि कोलियांवाली 15 लाख से ले कर 50 लाख रुपए तक नौकरियां बेच रहा हैं।फूलका ने कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह अपनी कथनी और करनी के पक्के होते तो कोलियांवाली अब तक जेल में बैठा होता और नौकरी घोटाले का सेक बादल परिवार तक पहुंचा होता। उन्होंने कहा कि इसके उलट कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बादलों के साथ की ‘डील’ को निभाते हुए कोलियांवाली को ही कालीन चिट्ट दिला दी। फूलका ने यह भी दोष लगाया कि बादलों और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दरमियान खेले जा रहे फ्रैंडली मैच के कारण पुलिस और प्रशासन पर भारी दबाव है। जिस कारण पुलिस और प्रशासन कानून मुताबिक स्वतंत्रता के साथ काम नहीं कर पा रहा। फूलका ने इस पूरे मामले की पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की सीधी निगरानी में नये सिरे से जांच की मांग की है। 

    

 

 

Tags: H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD