Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

सुखपाल सिंह खैहरा व एच एस फूलका ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ दुख सांझा किया

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 29 Jul 2017

Last updated on: Jul 29, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा और एच एस फूलका की अगुवाई में आप विधायकों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिलकर राजमाता महिन्द्र कौर के निधन पर दुख सांझा किया।दोनों नेताओं के साथ पीरमत सिंह धौला (भदौड़), जगतार सिंह जग्गा (रायेकोट), कुलवंत सिंह (महिल कलां) और हरपाल सिंह चीमा (दिड़बा) उपस्थित थे जिन्होंने आज सायं यहां न्यू मोती बाग पैलेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात की। इन नेताओं ने राजमाता के निधन पर सहानुभूति व्यक्त करते उनके द्वारा देश के स्वतंत्र होने से पूर्व तथा बाद में अपने सियासी और सामाजिक जीवन में डाले गए महान योगदार को याद किया।इससे पूर्व कई दूसरे गणमान्य व्यक्तियों, उद्योगपतियों और अन्यों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करके राजमाता के देहांत पर सहानुभूति व्यक्त की। राजमाता ने अपनी सियासी सूझबूझ और कल्याण कार्यों स्वरूप लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

श्री अकाल तख्.त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के इलावा श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी पूरन सिंह तथा ज्ञानी जोगिन्द्र सिंह वेदांती ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की। जत्थेदार गुरबचन सिंह ने राजमाता के निधन पर हमदर्दी प्रकट करते दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। उन्होंने मुख्यमंत्री व परिवार के अन्य सदस्यों को सिरोपे भेंट किए।इसी प्रकार फौज के कुछ पूर्व अधिकारियों जनरल आर. एस. सुजलाना, जनरल बी एस ठाकुर, जनरल सरभ ढिल्लों, जनरल चेतविन्द्र और जनरल त्रिलोचन सिंह, जी ओ सी फस्ट ऑमर्ड डिवान और मेजर जनरल संदीप ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की। कांग्रेसी नेता केवल सिंह ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा व फतेह बाजवा सहित अन्य पार्टी नेता भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिले।आज सायं मोती बाग पैलेस में शब्द कीर्तन चल रहा था जहां रविवार की दोपहर को राजमाता की अंतिम अरदास होगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास व भोग पडऩे के साथ धार्मिक रस्मों की समाप्ति होगी।यहां यह जिक्रयोग है कि राजमाता  गत् सोमवार की सायं को लंबी बीमारी उपरांत चल बसे थे।

 

Tags: Amarinder Singh , H.S. Phoolka , Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD