Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

दुष्कर्म के आरोपी पादरी से अपराधी की तरह निपटा जाए : ए. के. एंटनी

ए. के. एंटनी
ए. के. एंटनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोझीकोड (केरल) , 05 Mar 2017

Last updated on: Mar 05, 2017, 00:00 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी रविवार को दुष्कर्म के आरोपी एक पादरी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आरोपी से एक अपराधी की तरह निपटा जाए। 49 साल के पादरी रोबिन वडक्कनचेरी पर आरोप है कि उन्होंने 17 साल की एक लड़की से दुष्कर्म किया था। लड़की ने बाद में शिशु को जन्म दिया। पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने मामले में पांच नन, एक पुरुष डॉक्टर और एक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।एंटनी ने संवाददाताओं से यहां कहा, "उसने एक घृणित अपराध किया है और उससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उसे इस वजह से कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए कि वह एक पादरी है। यह कहना शर्मनाक है कि वह एक पादरी है। उससे उसी तरह से निपटा जाना चाहिए जैसे किसी भी अपराधी से निपटा जाता है।"

उन्होंने कहा, "इस तरह के मामलों में, आरोपी की स्थिति, धर्म या पद को नहीं देखा जाना चाहिए।"वडक्कनचेरी को इस हफ्ते के शुरू में कोच्चि हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था जब वह देश से भागने की फिराक में थे।इस मामले का खुलासा एक अनाम फोनकाल से हुआ जिसमें बताया गया कि 17 साल की एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है और कैथलिक चर्च के अधिकारी मामले को दबाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।वडक्कनचेरी चर्च समर्थित उस स्कूल के मैनेजर थे जहां लड़की 11वीं में पढ़ती थी। वडक्कनचेरी की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल के अधिकारी और कैथलिक चर्च द्वारा संचालित अनाथालय जांच के दायरे में आ गए।एंथनी ने कहा कि उन्हें अब यह कहने से पहले सोचना पड़ेगा कि 'केरल देवभूमि है।'उन्होंने कहा, "पुलिस को मामला दर्ज कर रुक नहीं जाना चाहिए बल्कि इस मामले को उसके अंजाम तक ले जाना चाहिए, जिसमें दोषी को सजा मिलना शामिल है। पुलिस को समाज को यह संदेश देना चाहिए कि चाहे कोई हो, कितना बड़ा भी क्यों न हो, ऐसे लोग सलाखों के पीछे होंगे।"

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD