Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार ने अप्रेंटशिप प्रशिक्षण स्कीम की छात्रवृति दरें 40 प्रतिशत बढ़ाई-मित्तल

विद्यार्थीयों को उत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग से टाईअप

मदन मोहन मित्तल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 24 Nov 2013

Last updated on: Nov 24, 2013, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने नौजवानों को अप्रेंटशिप प्रशिक्षण के लिए उत्साहित करने के मद्देनज़र अप्रेंटशिप प्रशिक्षण स्कीम की वजीफा दरें 600 रुपये से लेकर 900 रुपये तक बढ़ा दी हैं। आई टी आई के शिक्षार्थीयों को कोर्स दौरान सर्व भारतीय स्तर के शिक्षार्थी प्रशिक्षण एक्ट 1961 तहत अप्रेंटशिप प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल ने बताया कि इस तहत आई टी आई के शिक्षार्थीयों को कोर्स दौरान एक वर्ष की अप्रेंटशिप प्रशिक्षण और 10वीं या 8 वीं श्रेणी पास करने के बाद सीधी अप्रेंटशिप प्रशिक्षण 2 से 4 वर्ष तक लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस तहत शिक्षार्थीयों को पहले वर्ष के प्रशिक्षण के लिए वजीफा दरें प्रतिमाह 1490 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष के लिए 1700 रुपये से बढ़ाकर 2400 रुपये, तिृतीय वर्ष के लिए 1970 रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये और चौथे वर्ष के लिए 2220 रुपये से बढ़ाकर 3100 रुपये प्रतिमाह कर दी है। 

मंत्री ने आगे बताया कि इस का उद्धेश्य अधिक से अधिक विद्यार्थीयों को अप्रेंटशिप प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे वह कोर्स दौरान जहां छात्रवृति सहित पेशेवर शिक्षा हासिल करेंगे, वहीं उनके  प्रशिक्षण के दौरान ही पलेसमेंट भी हो जाती है । इसके साथ ही वह स्व: रोजगार आरंभ करने के  भी योग्य हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक प्रशिक्षण को उत्साहित करने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा  शिक्षा विभाग से भी टाईअप किया गया है ताकि वह 10वीं और आठवीं श्रेणी के बाद विद्यार्थीयों को अप्रेंटशिप देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि शिक्षार्थी को अप्रेंटशिप ट्रेनिंग एक्ट तहत 1961 तहत जारी किया जाता प्रमाण पत्र आई टी आई पास करने के पश्चात जारी किये जाते नेशनल ट्रेड सर्टीफिकेट से उच्च माना जाता है।मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अप्रेंटशिप प्रशिक्षण मुहैया करवाने के लिए सरकारी सैक्टर में 2 संस्थानों सरकारी प्रेस पटियाला और सरकारी बेसिक प्रशिक्षण केंद्र होश्यिारपुर, प्राईवेट क्षेत्र में से पंजाब ट्रैक्टर लि. मोहाली, डी सी एम इंजीनियरिंग प्रोडक्टस आसर, रोपड़, लीडर इंजीनियरिंग वर्क्स लि., जालंधर और मुगल गौटेज इंडिया लि. बहादरगढ़, पटियाला मंजूर किये गये हैं। 

 

Tags: madan mohan mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD