Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

चार वर्षों में बंजार में हुए रिकार्ड विकास कार्य: कर्ण सिंह

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री ने नए वित्त वर्ष की प्राथमिकताएं भी गिनाईं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 03 Feb 2017

Last updated on: Feb 03, 2017, 00:00 IST

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा है कि चार वर्षों के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य किए गए हैं और नए वित वर्ष के लिए भी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। शुक्रवार को सर्किट हाउस कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान कर्ण सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बंजार के चहुमुखी विकास के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं रखी है। क्षेत्र को दो नए कालेज, तीन दर्जन से अधिक स्कूलों का अपग्रेडेशन, लारजी में अग्निशमन केंद्र, बंजार में मिनी सचिवालय, पीडब्ल्यूडी डिवीजन व कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ही दी गई हैं।  नए वित वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कर्ण सिंह ने बताया कि लारजी झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां वाटर स्पोट्र्स और मत्स्य पालन की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसमें स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार मुहैया करवाया जाएगा। सैंज व तीर्थन घाटी और जीभी-जलोड़ी के खूबसूरत स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। बजौरा में 50 बिस्तरों के आयुर्वेद अस्पताल व हर्बल गार्डन की स्थापना की जाएगी। 

आयुर्वेद मंत्री ने बताया कि गुशैणी-पलचान सड़क, तलाड़ा-कुलागाड़, फागला-रैला-पाशी और लांगणी-छुआरा सड़का को उन्होंने नए वित वर्ष की प्राथमिकताओं में शामिल किया है। पेयजल योजना ज्येष्ठा, मंझली व पारली, पेयजल योजना हिड़ब, सजवाड़, सरठी, जीभी, तांदी, घियागी, सेरी, लोटला, सरची व बंदल का संवर्द्धन, पेयजल योजना देउरी, सपांगणी, कनौन, फागला, पुखरी, देवगढ़गोही को भी प्राथमिकता दी गई है।बहाव सिंचाई योजना शैंशर व देउरी, उठाउ सिंचाई योजना पालगी, धारा, माहुण, खोड़ाआगे व नरौल, लघु सिंचाई योजना हाट बजौरा बहाव सिंचाई योजना जीभी, घियागी, खेरागढ़, कोठी चैहणी, पेयजल योजना धाउगी रोवाड़ और पेयजल योजना नगलाड़ी, गुशैणी के लिए भी नए बजट में धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा। सपांगणी-कंडा सड़क को पक्का करने का कार्य भी जल्द आरंभ किया जाएगा। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाटीबीड़, स्वास्थ्य उप केंद्र शरची, सीनियर सेकेंडरी स्कूल देउरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल शांघड़, आयुर्वेदिक केंद्र पलाहच, पशु चिकित्सालय गुशैणी और पशु औषधालय गोशाला के भवन का निर्माण किया जाएगा। इनके अलावा करोड़ो रुपये की कई अन्य योजनाओं की डीपीआर भी तैयार की जा रही है। कर्ण सिंह ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान बंजार, कुल्लू, मणिकर्ण और मनाली की सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए सड़कों को चैड़ा करने का कार्य पर्यटन सीजन से पहले पूरा किया जाएगा। तीर्थन घाटी में हामणी के ट्राउट फार्म को जल्द आरंभ करने के लिए मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर आयुर्वेद मंत्री के साथ जिला कांग्रेस के महासचिव जय बिहारी लाल ठाकुर भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Karan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD