Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

अजय माकन ने दिल्ली में केजरीवाल के विफल वायदों के आर.टी.आई रिकॉर्ड जारी किए

पंजाब के वोटरों को दिल्ली की गलती दोहराने के खिलाफ दी चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2017

Last updated on: Feb 01, 2017, 00:00 IST

ए.आई.सी.सी. के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को पंजाब के लोगों को राज्य की कमान अरविंद केजरीवाल जैसे एक गैर-तजुर्बेकार नेता के हवाले करने के खिलाफ चेतावनी दी है, जो ऑन रिकॉर्ड दिल्ली में किए गए अपने किसी भी वायदे को पूरा करने में विफल रहे हैं, जहां पर इनकी पार्टी की सरकार है। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान आर.टी.आई के तहत हासिल दस्तावेजों को जारी करते हुए, माकन ने कहा कि दिल्ली में 5 लाख नौकरियां देने के वायदों के विपरीत रिकॉर्ड के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने 2014, 2015 व 2016 में क्रमश: सिर्फ 417, 176 व 102 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह निराशाजनक रिकॉर्ड पंजाब के बेरोजगार युवाओं को 25 लाख नौकरियां देने संबंधी इनके वायदे के साथ नहीं खड़ा होता और यह साफतौर पर विधानसभा चुनावों में वोट हासिल करने हेतु किया गया एक झूठा वायदा है। इसी तरह, केजरीवाल द्वारा स्पष्टतौर पर कांगे्रस से कॉपी किए गए, उनके चार सप्ताह के भीतर पंजाब से नशों का अंत करने संबंधी दावे का जवाब देते हुए, माकन ने खुलासा किया कि आर.टी.आई रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि दिल्ली में आप सरकार ने बीते दो सालों के दौरान नशामुक्ति कार्यक्रम के दौरान मात्र 16000 रुपए की बहुत कम रकम खर्च की है। 

यहां तक कि रिकॉर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 399 अतिरिक्त के शराब के ठेके खुल गए हैं, जो इस संबंध में केजरीवाल के झूठे की पोल खोलते हैं।माकन ने सवाल किया कि आप सरकार के छह मंत्रियों को रिश्वत लेने के आरोपों में रंगे हाथों पकड़ा गया है, ऐसे में किस प्रकार केजरीवाल पंजाब से भ्रष्टाचार का अंत करने का दावा कर सकते हैं। इस क्रम में, उन्होंने दिल्ली के लोगों को आप द्वारा दिए गए धोखों की और उदाहरणों को भी पेश किया, जिनमें इनका वी.आई.पी कल्चर का अंत करने व जन लोकपाल बिल लाने में विफल रहना शामिल है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का केजरीवाल से पूरी तरह से भरोसा उठ चुका है और आप नेता पर भरोसा करने के खिलाफ पंजाब के लोगों को चेतावनी देते हैं। माकन ने कहा कि सीमावर्ती राज्य में बढ़ रही संवेदनशीलता के मद्देनजर, सिर्फ कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर ही पंजाब को मजबूत व स्थिर नेतृत्व देने को लेकर भरोसा किया जा सकता है। 

उन्होंने पंजाब के लोगों से दिल्ली की जनता की तरह गलती नहीं करने की अपील की है।इस दौरान, माकन ने बठिंडा जिले में बम बलास्ट व इसके बाद फायरिंग की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, कहा कि दोनों घटनाओं में के.सी.एफ का हाथ प्रतीत होता है। जिस पर, उन्होंने पंजाब के वोटरों से खासकर इन हालातों में, एक नई व नौसिखुआ सरकार के साथ प्रयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है, जब नशों ने राज्य में युवाओं के एक बड़े वर्ग को अपने शिकंजे में ले लिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आमतौर पर नशे का प्रसार आतंकवाद का कारण बनता है। जिस पर, पंजाब को एक तजुर्बेकार सरकार की जरूरत है और यह सिर्फ कैप्टन अमरेन्द्र के नेतृत्व में कांगे्रस ही दे सकती है।सवालों का जवाब देते हुए, माकन ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली द्वारा पेश किए बजट को पुरानी बोतल में नई शराब करार दिया और कहा कि लोग आयकर में अधिक छूट के स्तरों की उम्मीद कर रहे थे।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD