Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही : अजय माकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2019

Last updated on: Apr 27, 2019, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने शनिवार को भाजपा सरकार पर सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग में सबसे खराब सिफारिशें की हैं। माकन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा सरकार अपने कर्मचारी विरोधी रुख के लिए जानी जाती है।"उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि यदि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो सरकारी कर्मचारियों की आवाज सुनी जाएगी और 22 लाख खाली पदों को भरा जाएगा और ठेके के कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।कांग्रेस नेता ने कहा, "वर्ष 2003 में जब राजग सत्ता में था, उन्होंने छठे वेतन आयोग के लिए समिति गठित करने की अनुमति नहीं दी। और 2014 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने सातवें वेतन आयोग की सबसे खराब सिफारिशें की।"नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार माकन ने कहा कि इस क्षेत्र में लगभग 35 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी हैं और वे इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारे समय में सरकारी कर्मचारियों को लगभग 40 प्रतिशत वेतनवृद्धि मिलती थी, जबकि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में भाजपा सरकार ने मात्र 14.29 प्रतिशत वेतनवृद्धि दी है।" उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के कई भत्ते भी घटा दिए हैं।माकन ने कहा, "सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के कारण निचले पदों और ऊंचे पदों के बीच वेतन समानता काफी बढ़ गई है।"माकन ने कहा कि सरकार ने सातवें वेतन आयोग की यह सिफारिश भी स्वीकार कर ली है कि अब कोई आठवां वेतन आयोग नहीं होगा। यह बहुत ही निराशाजनक है।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD