Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

भाजपा, ईसी ने आप की मदद की : अजय माकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2018

Last updated on: Jan 21, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने रविवार को भाजपा और निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली में सत्ताधारी आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने में विलंब कर पार्टी को राज्यसभा चुनाव में मदद की। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विधायकों की अयोग्यता पर मुहर लगाए जाने के तत्काल बाद मीडियाकर्मियों से कहा, "यदि यह निर्णय 22 दिसंबर से पहले आया होता तो ये 20 विधायक अयोग्य हो गए होते, और वे राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाए होते।"माकन ने आप और भाजपा पर हमला बोला और आरोप लगाया, "दोनों दलों के बीच एक सौदा हुआ था, यही कारण है कि उन्होंने विधायकों को अयोग्य ठहराने में एक माह से अधिक की देरी की।"उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग ने 22 दिसंबर को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। आयोग ने आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की सिफारिश 19 जनवरी को राष्ट्रपति के पास भेजी।" माकन ने सवाल किया कि आखिर इस दौरान भाजपा, आप और ईसी के बीच क्या खिचड़ी पकी थी?

कांग्रेस नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उनके उस बयान के लिए आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि निर्वाचन आयोग ने विधायकों का पक्ष सुनने का समय नहीं दिया। माकन ने कहा, "ईसी ने 11 बार विधायकों को समय दिया। यहां तक कि उच्च न्यायालय ने भी उनसे कहा था कि अदालत में समय बर्बाद करने के बदले निर्वाचन आयोग के पास जाएं।"माकन ने केजरीवाल पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने 21 संसदीय सचिव बना डाले, जबकि संविधान के अनुसार मात्र सात की ही अनुमति है।माकन ने यह भी कहा कि आप के संसदीय सचिवों को एक मंत्री को दी जाने वाली सभी सुविधाएं और लाभ दिए गए थे। माकन ने विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग में याचिका दायर की थी।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहते हुए केजरीवाल से इस्तीफे की भी मांग की कि उनके पास मुख्यमंत्री बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD