Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप ने ध्यान भटकाने के लिए मुख्य सचिव पर हमला किया : अजय माकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Feb 2018

Last updated on: Feb 21, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना को सत्तारूढ़ पार्टी की एक 'सुनियोजित रणनीति' बताया और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्य सचिव से माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करने के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने पत्रकारों से कहा, "मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना काफी शर्मनाक है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रशासनिक अपंगता की स्थिति काफी खतरनाक है।"उन्होंने कहा, "हमने उप राज्यपाल से मुलाकात की और अधिकारियों को सुरक्षा देने की मांग की ताकि वे सम्मान के साथ काम कर सकें और उन पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए।"उन्होंने आरोप लगाया, "केजरीवाल सरकार बीते तीन वर्षो में सभी मोर्चो पर विफल रही है। इसलिए इन विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह आप की सुनियोजित रणनीति है।"आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को इस कथित हमले रे संबंध में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया जबकि विधायक अमानतुल्ला खान ने बुधवार को पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। 

मुख्यमंत्री के सलाहकार वी.के. जैने से भी इस कथित मारपीट के संबंध में पूछताछ की जा रही है।माकन ने कहा, "शीला दीक्षित सरकार में कई बार ऐसे समय आए जब कई मुद्दों पर विधायकों और अधिकारियों में मतभेद हुए, लेकिन उन्होंने सभी विधायकों को नौकरशाहों को सम्मान बनाए रखने के आदेश दिए थे। 15 वर्षो में, हमने इन सभी अधिकारियों के साथ काम किया और छह चुनाव जीतने में सफल रहे।माकन ने कहा, "जब हम इन अधिकारियों के साथ सम्मान के साथ काम कर सकते हैं, तो केजरीवाल क्यों नहीं?"उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1998 से 2004 के दौरान जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी, दिल्ली में कांग्रेस को भी उसके आग्रह पर अधिकारी नहीं दिए गए।उन्होंने कहा, "लेकिन, हमने जो मिला, उनके साथ काम किया। ऐसा हुआ क्योंकि हमने अधिकारियों के साथ सम्मानपूर्वक और लोगों के लिए काम किया।"माकन ने कहा, "हम केजरीवाल से अधिकारियों से माफी मांगने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हैं। हम यह भी मांग करते हैं कि उप राज्यपाल अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।"मंगलवार को, आईएएस एसोसिएशन ने कहा था कि नौकरशाह केजरीवाल और उनके मंत्रियों या विधायकों से तबतक नहीं मिलेंगे, या फोन पर बात नहीं करेंगे, जबतक केजरीवाल इस घटना के लिए माफी नहीं मांगते।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD