Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रगलॉर्ड सतप्रीत सिंह सत्ता के साथ बिक्रम मजीठिया की तस्वीरें जारी की

मजीठिया को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पर्याप्त सबूत - हिम्मत सिंह शेरगिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Jan 2017

Last updated on: Jan 28, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के स्टेट लीगल सैल हैड और मजीठा से पार्टी के उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल ने आज अमृतसर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ड्रगलॉर्ड सतप्रीत सिंह सत्ता के साथ बिक्रम मजीठिया की तस्वीरें जारी की। मीडिया के लोगों के साथ बातचीत करते हुए, शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा चीखते हुए नशा सप्लाई करने वालों के साथ पंजाब मंत्री बिक्रम मजीठिया के मजबूत संबंध के बारे में बोलती आई है और इस तथ्य को साबित करने के लिए  यह तस्वीर एक मजबूत है। शेरगिल ने कहा कि जब अन्य आरोपी बिट्टू औलख पहले से ही इन्फोर्समैंट डायरैक्टोरेट के समक्ष अपने ब्यान में स्वीकार कर चूका है कि मजीठिया ने एक सिंथेटिक ड्रग और अन्य कच्चे माल की आपूर्ति के लिए जगजीत चहल को सत्ता से मिलवाया था। बिक्रम मजीठिया इन आरोपों को नकारता आया है लेकिन इन तस्वीरों से यह साफ हो जाता है कि नशों के व्यापार में मजीठिया की भागीदारी है। 

इन्फोर्समैंट डायरैक्टोरेट की रिपोर्ट पढ़ते हुए शेरगिल ने कहा कि सत्ता ने 2007 में मजीठिया के चुनाव एजेंट के रूप में भी काम किया और इसके इलावा उसके घर में भी रहा है।वहीं मजीठिया को अपना सुरक्षा कवर छोडऩे और पासपोर्ट आत्मसमर्पण करने की चुनौती देते हुए शेरगिल ने कहा कि मजीठिया सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच में सुरक्षा के बिना निकलने से डरता है क्योंकि वह खुद ही अपने कुकर्मों से वाकिफ है और उसे अच्छी तरह से मालूम है कि पंजाब राज्य में उसके द्वारा सप्लाई करवाए गए नशे से पंजाब के युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया है जिसको लेकर लोगों के भीतर रोष भरा हुआ है। नशे के कारण अपने बेटे को खोने वाली बूढ़ी औरत से बात करने के अपने अनुभव को बताते हुए शेरगिल ने कहा कि पंजाब के लोग मजीठिया को उसके कुकर्मों के लिए कभी माफ़ नहीं करेंगे। 

हस्ते हुए शेरगिल ने कहा कि  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परिवार के संबंधों के कारण बिक्रम को सीबीआई जांच से बचाया था और हाल ही में अमरिंदर ने मजीठा में हुई कांग्रेस रैली के दौरान उसके खिलाफ एक भी शब्द भी नहीं कहा।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ब्यान को दोहराते हुए शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास मजीठिया के खिलाफ ठोस सबूत है और उसे जल्द ही पंजाब में सरकार के गठन के बाद जेल में रखा जाएगा।इस अवसर पर सांसद उम्मीदवार उपकार सिंह संधू, डा इन्दर बीर सिंह निज्जर, मीडिया प्रभारी (माझा जोन) गुरभेज सिंह संधू, जसकरण बंदेशा राज्य उपाध्यक्ष, सुखदीप सिंह सिद्धू, विजय मेहता, सुखजिंदरजीत सिंह पन्नू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD