Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

14 जनवरी को अरविन्द केजरीवाल माझा में घर बचाओ मुहिम की करेंगे शुरूआत

केजरीवाल की तरफ से भोआ, दीनानगर, डेरा बाबा नानक, अजनाला, राजासांसी, अटारी, तरनतारन और खेमकरन के गांवों का किया जाएगा दौरा - हिम्मत सिंह शेरगिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Jan 2017

Last updated on: Jan 10, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरफ से माझे के लोगों में भ्रष्टाचारी राजनीतिज्ञों के खिलाफ उत्साहित करने के लिए घर बचाओ मुहिम की शुरुआत की जायेगी, जिन सियासतदानों ने पंजाब में नशो का व्यापार कर भोले -भाले नौजवानों का जीवन बर्बाद कर दिया। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के पंजाब लीगल सैल के प्रमुख और हलका मजीठा से उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल ने अमृतसर में एक प्रैस कांफ्रैंस दौरान दी। अमृतसर (साउथ) से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. इन्दरबीर सिंह निझर के साथ मौजूद शेरगिल ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल 14 जनवरी से 15 जनवरी तक माझा क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान वह सरहदी इलाके भोआ, दीनानगर, डेरा बाबा नानक, अजनाला, राजासांसी, अटारी, तरनतारन और खेमकरन के गांवों का दौरा करेंगे और आगामी विधान सभा चुनावों में बिगड़े हुए और भ्रष्टाचारी सियासतदानों को सत्ता से बाहर करने और आगे वाली पीढिय़ों के सुनहरे भविष्य के लिए लोगों को लामबद्ध होने का न्योता देंगे। 

शेरगिल ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भागयापूर्ण है कि पंजाब अपने छोटे भौंगोलिक क्षेत्र के बावजूद राष्ट्रीय अनाज भंडार में सबसे अधिक योगदान डालता है, भारतीय फौज में सब से ज़्यादा पंजाबी हैं, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्राप्तियां हासिल की हैं, परन्तु अखौती राजनीतिज्ञों के कारण उनको निराश होना पड़ रहा है, क्योंकि यह सियासतदान पंजाब का भविष्य सुधारने की बजाए अपनी, तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं। इस मौके बोलते हुए डा. इन्दरबीर सिंह निझर ने कहा कि देश की चौंकीदारी के लिए पंजाबी हमेशा सीना तान आगे आए हैं और अपने मिसाली हिम्मत, इमानदारी और मेहनत के कारण पूरी दुनिया में नाम चमकाया है, परन्तु अखौती राजनीतिज्ञों की तरफ से नौजवान पीड़ी को नशों की दलदल में धकेल कर उनके साथ खीलवाड़ किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नशा और भ्रष्टाचार के बारे में नीति स्पष्ट है और भ्रष्टाचार और नशों के मामले को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन होने के बाद ऐसे मामलों को सख्ती के साथ निपटा जाएगा। इस मौके घर बचाओ मुहिम संबंधी जानकारी देते एडवोकेट जसविन्दर सिंह ने कहा कि यह मुहिम लोगों को नशों से निकालने के लिए एक वचन है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम उन लोगों के लिए है जो नशे के सौदागरों के चंगुल में फंस गए हैं और यह पूरे पंजाबियों के लिए नौजवान विरोधी योजनाओं के खिलाफ खड़े होने के लिए आह्वान किया। इस मौके गुरभेज सिंह संधू मीडिया इंचार्ज (माझा जोन) और विजय मेहता महासचिव (अमृतसर जोन) भी मौजूद थे।

 

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD