Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी के एनआरआई समर्थकों को लेकर एक जहाज अमृतसर पहुंचा

पार्टी के सीनियर नेताओं संजय सिंह, गुरप्रीत वड़ैच, हिम्मत सिंह शेरगिल और जरनैल सिंह ने किया स्वागत, श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने के उपरांत एनआरआई भाईचारे ने मजीठा का किया दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Jan 2017

Last updated on: Jan 24, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार को आज उस समय भरपूर समर्थन मिला, जब एनआरआई समर्थकों के साथ एक  भरा जहाज ‘उम्मीद की मिशाल’ के साथ अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जहां उनका आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं ने स्वागत किया गया। उत्साह से भरे हुए प्रवासी पंजाबियों का पार्टी के पंजाब मामले के इंचार्ज संजय सिंह, सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच, को-इंचार्ज जरनैल सिंह और अन्य सीनियर नेताओं प्रीति शर्मा मैमन, डा. सारिका वर्मा, सुरिन्दर मावी, राजेश शर्मा और जौबन रंधावा ने स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की सफेद टी -शर्ट पहने हुए सभी प्रवासियों ने सबसे पहले श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए और इसके बाद वह एक बड़ी रैली के लिए मजीठा, जो कि 2017 के चुनाव में एक अहम सीट है, के लिए निकल गए। आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए उनमें काफी उत्साह भरा हुआ था। आराम करने की बजाए उन्होंने तुरंत चुनाव प्रचार करने की पहल दी। आम आदमी पार्टी की ज्वाइंट सचिव डा. सारिका वर्मा ने बताया कि प्रचार के लिए पहुंचे प्रवासी पंजाबियों की कुछ टीमें बनाईं गई और चलो पंजाब मुहिम के लिए तैयार की गई खास बसों में सवार हो कर वह अलग-अलग हलकों में निकल गए। 

    आम आदमी पार्टी के एनआरआई समर्थकों की तरफ से मजीठा में एक रोड शो निकाला गया और इसके साथ ही उन्होंने घर -घर जा कर पार्टी उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल के हक में प्रचार किया, जिससे बहु-करोड़पति ड्रग रैकेट के आरोपों में घिरे बिक्रम सिंह मजीठिया को हराया जा सके। इनमें से एक टीम चब्बेवाल हलके में गई, जहां उन्होंने पूरा दिन चुनाव प्रचार किया। इस दौरान प्रवासी पंजाबी और हलके के लोग विशेष प्रचार को देख कर काफी खुश हुए, शायद यह पंजाब में पहली बार था। इस के इलावा कुछ टीमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार करने के लिए सीधा बरनाला, मानसा और बठिंडा के लिए निकल गई। डा. सारिका ने कहा कि आते दिनों में ओर प्रवासी भारतीय चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह और अकाली नेता हरसिमरत कौर द्वारा प्रवासी भारतियों को आतंकवादी बोले जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते डा. सारिका ने कहा कि चलो पंजाब मुहिम को पंजाब में भरपूर समर्थन मिल रहा है और इसके साथ पहले से ही लोगों में प्रसिद्ध पार्टी को लोगों की ओर से ओर प्यार मिलना शुरू हो गया है।

 

Tags: Sanjay Singh , Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD